HomeBreaking Newsडाबर के '100% शुद्ध' दावों पर FSSAI की कार्रवाई, कई उत्पादों पर...

डाबर के ‘100% शुद्ध’ दावों पर FSSAI की कार्रवाई, कई उत्पादों पर बिक्री पर लगाई रोक

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) से जुड़ी एक रिपोर्ट के अनुसार, डाबर इंडिया के कुछ उत्पादों पर किए गए ‘100% नेचुरल’, ‘100% प्योर’, ‘100% प्योरिटी गारंटीड’ और ‘100% ऑर्गेनिक’ जैसे दावों को लेकर आपत्ति जताई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐसे दावों को भ्रामक मानते हुए संबंधित उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने और कंपनी से निर्धारित समय के भीतर जवाब मांगा गया है।

किन उत्पादों को लेकर उठे सवाल?

रिपोर्ट के मुताबिक, FSSAI ने जिन उत्पादों के विज्ञापनों और पैकेजिंग पर सवाल उठाए हैं, उनमें डाबर शहद, गाय का घी, सेब का सिरका, वर्जिन कोकोनट ऑयल, तिल का तेल, नारियल पानी, नारियल मिल्क, हिमालयन ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर और ऑर्गेनिक हनी शामिल हैं। नियामक का कहना है कि उत्पादों पर किए गए ‘100 फीसदी शुद्धता’ जैसे दावे फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (विज्ञापन एवं दावे) विनियम, 2018 के प्रावधानों के अनुरूप नहीं हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी से इस संबंध में 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है।

शेयर पर दिखा असर

इन खबरों के बाद शेयर बाजार में डाबर इंडिया के शेयर पर दबाव देखने को मिला। कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर करीब 5 फीसदी तक गिरकर लगभग 406 रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जो उसके 52 सप्ताह के निचले स्तर के करीब बताया गया। इसके साथ ही कंपनी के बाजार पूंजीकरण में भी गिरावट दर्ज की गई।

Read More

आर्टिकल 370 हटने की 7वीं बरसी पर कश्मीर में हाई अलर्ट, हाईवे बंद, अमरनाथ यात्रा पर रोक

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments