HomeBreaking Newsउत्तराखंड के पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

उत्तराखंड के पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे और देहरादून में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर के बाद पूरे उत्तराखंड में शोक का माहौल है। राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी का उत्तराखंड के विकास और सुशासन में बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि खंडूरी एक दूरदर्शी, अनुशासित और कर्मठ नेता थे, जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने भी अपने पिता को भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने हमेशा ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का मार्ग दिखाया, जिसे वह जीवनभर याद रखेंगी।

सेना से शुरू हुआ सार्वजनिक जीवन

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी भारतीय सेना में मेजर जनरल के पद पर रह चुके थे। सेना में लंबी सेवा के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और अपनी साफ-सुथरी छवि, अनुशासन और सख्त प्रशासनिक शैली के कारण जल्द ही अलग पहचान बना ली। उन्हें उत्तराखंड की राजनीति में ईमानदार और निर्णायक नेता के तौर पर देखा जाता था। प्रशासनिक मामलों में उनकी सख्ती और पारदर्शिता की नीति अक्सर चर्चा में रहती थी।

2007 में पहली बार बने मुख्यमंत्री

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी पहली बार वर्ष 2007 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने थे। मार्च 2007 से जून 2009 तक अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने सड़क निर्माण, प्रशासनिक सुधार और पारदर्शी शासन पर विशेष जोर दिया। हालांकि 2009 लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

2011 में दोबारा संभाली थी कमान

इसके बाद 2011 में बीजेपी नेतृत्व ने एक बार फिर उन्हें राज्य की जिम्मेदारी सौंपी। सितंबर 2011 से मार्च 2012 तक दूसरे कार्यकाल में भी उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया और सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने की कोशिश की। उनके कार्यकाल के दौरान “खंडूरी है जरूरी” का नारा काफी लोकप्रिय हुआ था, जो उनकी मजबूत और ईमानदार छवि का प्रतीक माना गया।

Read More

हरियाणा सरकार का स्वास्थ्य विभाग पर सख्त एक्शन, लापरवाही बरतने के आरोप में 3 डॉक्टर समेत एक अधिकारी निलंबित

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments