HomeBreaking Newsदिल्ली में 3 दिन 'चक्का जाम' का ऐलान, 21 मई से नहीं...

दिल्ली में 3 दिन ‘चक्का जाम’ का ऐलान, 21 मई से नहीं चलेंगे ऑटो-टैक्सी, जानिए क्या है हड़ताल की वजह?

Delhi Auto Taxi Strike: दिल्ली में बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों के खिलाफ अब ऑटो, टैक्सी और अन्य कमर्शियल वाहन चालकों ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का फैसला किया है। राजधानी की कई चालक यूनियनों ने 21 मई से 23 मई तक तीन दिन की हड़ताल और ‘चक्का जाम’ का ऐलान किया है। इस दौरान ड्राइवरों से वाहन न चलाने की अपील की गई है, जिससे दिल्ली में आम लोगों की आवाजाही पर असर पड़ सकता है।

किराया बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन

यूनियनों का कहना है कि लगातार बढ़ रही सीएनजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने उनकी कमाई पर भारी असर डाला है। उनका आरोप है कि ईंधन महंगा होने के बावजूद ऑटो और टैक्सी किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई, जिससे चालक आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इसी को देखते हुए सरकार से तुरंत किराया संशोधन की मांग की गई है।

उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेजा गया पत्र

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र भेजा है। यूनियन ने कहा है कि मौजूदा परिस्थितियों में व्यावसायिक वाहन चालकों के लिए खर्च निकालना मुश्किल होता जा रहा है।

ड्राइवरों ने बताई आर्थिक परेशानी

चालक शक्ति यूनियन के उपाध्यक्ष अनुज कुमार राठौर ने कहा कि ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्गीय ड्राइवरों पर पड़ा है। उनका कहना है कि कई चालकों के लिए परिवार का खर्च चलाना भी चुनौती बन गया है। इसी वजह से दिल्ली की कई यूनियनों ने संयुक्त रूप से तीन दिन के चक्का जाम का फैसला लिया है।

सरकार को दी गई आंदोलन तेज करने की चेतावनी

यूनियनों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि सरकार एक या दो सप्ताह के भीतर किराया बढ़ाने का नोटिफिकेशन जारी नहीं करती, तो आंदोलन को और बड़े स्तर पर तेज किया जाएगा। यूनियन नेताओं का कहना है कि ऐसी स्थिति के लिए पूरी तरह दिल्ली सरकार जिम्मेदार होगी।

लोगों को हो सकती है परेशानी

तीन दिन की इस हड़ताल का असर दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। बड़ी संख्या में ऑटो और टैक्सी सड़कों से गायब रहने पर ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

Read More:

नागरिकता चाहिए तो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए लोग जमा करें पासपोर्ट, MHA का नया नोटिफिकेशन

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments