उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद(Firozabad) से एक इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। वहां, स्थित रामगढ़ की एक मस्जिद में एक 14 साल की बच्ची उर्दू सीखने के लिए आई थी। इमाम की ओर से की गई बदसलूकी के बाद डरी और सहमी बच्ची उसकी पकड़ से छूट कर बाहर रोते हुए आई और फिर उसने घर जाकर अपने परिवारवालों को सारी आपबीती बताई जिसके बाद वहां पर हंगामा शुरु हो गया परिवार के साथ-साथ भारी संख्या में इस घटना के विरोध में मस्जिद के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस ने इस मामले की FIR दर्ज की।
क्या है पूरा मामला ?
यह घटना रामगढ़ की जन्नती मस्जिद में दोपहर 1:30 बजे हुई। रामगढ़ की रहने वाली एक 14 साल की लड़की वहां पढ़ाई करने गई थी। उसके परिवार के अनुसार, पढ़ाई खत्म होने और दूसरे बच्चों के चले जाने के बाद इमाम ज़ाकिर ने उससे पानी लाने को कहा। जब वह पानी लेकर आई तो उसने उसे अपने कमरे में खींच लिया और उसके साथ यौनशोषण किया।
बच्ची ने रोते हुए अपनी मां को बताई बात
लड़की किसी तरह खुद को छुड़ाकर रोते हुए बाहर भागी, जिससे वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। वह घर गई और अपनी मां को घटना के बारे में बताया जिसके बाद परिवार के सदस्य और पड़ोसी मस्जिद पहुंचे। मां की शिकायत पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी तब तक भाग चुका था।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
इंस्पेक्टर संजीव दुबे ने घटनास्थल का मुआयना किया और फोरेंसिक टीम ने सबूत इकट्ठा किए। सिटी SP रविशंकर प्रसाद ने बताया कि लड़की की मां ने मस्जिद के इमाम पर लड़की के साथ रेप का आरोप लगाया है। FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश जारी है।