दुनिया के सबसे चर्चित अरबपतियों में शामिल एलन मस्क ने भारत की जनसंख्या को लेकर एक अहम टिप्पणी की है। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि भारत की फर्टिलिटी रेट अब रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे पहुंच चुकी है। उन्होंने संकेत दिया कि यह बदलाव भविष्य में देश की जनसांख्यिकीय संरचना और आर्थिक विकास के लिए चुनौती बन सकता है।
भारत की जन्म दर पर मस्क की टिप्पणी
एलन मस्क ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारत की प्रजनन दर अब आबादी को स्थिर बनाए रखने के लिए जरूरी स्तर से नीचे आ चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षित वर्ग में यह गिरावट काफी पहले से देखी जा रही थी। मस्क लंबे समय से दुनिया के कई देशों में घटती जन्म दर को लेकर चिंता जताते रहे हैं और इसे भविष्य की बड़ी चुनौतियों में से एक मानते हैं।
India’s birth rate has fallen below replacement.
Among those most educated, India’s birth rate fell below replacement many years ago. https://t.co/RsWf0PK6wx
— Elon Musk (@elonmusk) June 6, 2026

