हाल ही में ऐसे कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें चीनी मूल के कुछ मोबाइल ऐप्स को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, BAT-BMS, Lossigy और Epoch-i-ion जैसे ऐप्स को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए इन्हें प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश दिए हैं। इन ऐप्स पर आरोप है कि इनका इस्तेमाल बैटरी से चलने वाले वाहनों, खासकर ई-रिक्शा(e-rickshaw) को रिमोट तरीके से नियंत्रित या बंद करने के लिए किया जा रहा था।
शुरुआत में ये ऐप्स केवल बैटरी की निगरानी और प्रबंधन के लिए बनाए गए थे। इनके जरिए उपयोगकर्ता वोल्टेज, तापमान और चार्जिंग साइकल जैसी जानकारी देख सकते थे। इसके अलावा ये ऐप्स बैटरी के प्रदर्शन को बेहतर बनाने और तकनीकी जांच में मदद करने के लिए डिजाइन किए गए थे। लेकिन समय के साथ इन्हीं सुविधाओं के दुरुपयोग की आशंका सामने आने लगी।
कैसे हो रहा था दुरुपयोग
रिपोर्ट्स के मुताबिक इन ऐप्स की ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फायदा उठाकर कुछ लोग पास खड़े ई-रिक्शा की बैटरी से कनेक्ट हो जाते थे। इसके बाद वे बीच रास्ते में ही बैटरी सिस्टम को बंद कर देते थे जिससे रिक्शा अचानक रुक जाता था। ये बात न सिर्फ ड्राइवरों के लिए परेशानी का कारण बनी बल्कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा हुई।
IT मंत्रालय ने दिए सख्त निर्देश
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeitY) ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है। IT सचिव एस. कृष्णन के अनुसार ऐसे ऐप्स को तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए हैं और आगे भी संदिग्ध ऐप्स पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि ऐप स्टोर प्लेटफॉर्म्स को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसे जोखिम पैदा करने वाले सॉफ्टवेयर उपलब्ध न हो सकें।
तेहरान में एक श्रद्धांजलि सभा के दौरान भारतीय धार्मिक नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि...