HomeBreaking Newsआसमान में थमी डोनाल्ड ट्रंप की सांसें! पैसेंजर विमान के बेहद करीब...

आसमान में थमी डोनाल्ड ट्रंप की सांसें! पैसेंजर विमान के बेहद करीब से गुजरा मरीन वन हेलिकॉप्टर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) की सुरक्षा से जुड़ा एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को राष्ट्रपति को ले जा रहा विशेष सैन्य हेलिकॉप्टर मरीन वन वॉशिंगटन के ऊपर एक यात्री विमान के काफी करीब पहुंच गया था। यह घटना उस समय हुई जब मरीन वन व्हाइट हाउस से एंड्रयूज एयर फोर्स बेस की ओर जा रहा था।

इसी दौरान अमेरिकन एयरलाइंस की एक रीजनल फ्लाइट भी रोनाल्ड रीगन वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भर रही थी। दोनों विमानों के बीच तय सुरक्षा दूरी कम होने के कारण इसे एविएशन नियमों में एक गंभीर चूक के रूप में देखा जा रहा है।

अधिकारियों ने शुरू की जांच

अमेरिकी अधिकारियों ने इस घटना को “दूरी बनाए रखने में कमी” यानी लॉस ऑफ सेपरेशन की स्थिति बताया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने भी पुष्टि की है कि वह मरीन वन और कमर्शियल विमान के बीच कम हुई दूरी की जांच कर रहा है।

मरीन वन - वीएच-92ए हेलीकॉप्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका

जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में दोनों विमान एक-दूसरे के इतने करीब आए और क्या इसमें किसी तरह की तकनीकी या संचार संबंधी गलती हुई थी।

व्हाइट हाउस ने खतरे से किया इनकार

इस घटना के बाद व्हाइट हाउस ने साफ किया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को किसी भी समय कोई खतरा नहीं था। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने कहा कि मरीन वन को दुनिया के सबसे अनुभवी सैन्य पायलट उड़ाते हैं और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत थी।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल की भूमिका की भी जांच

अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के अनुसार, जब दोनों विमानों के बीच दूरी कम हुई उस समय एयर ट्रैफिक कंट्रोलर दोनों विमानों के पायलटों के संपर्क में थे। एजेंसी ने कहा है कि घटना की समीक्षा की जा रही है और जांच के आधार पर जरूरी सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

एविएशन सुरक्षा नियमों के मुताबिक, सामान्य परिस्थितियों में विमानों के बीच एक निश्चित क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर दूरी बनाए रखना जरूरी होता है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था।

यह भी पढ़ें : मुंबई में लाउड म्यूजिक बना मौत की वजह, चाकूबाजी में पिता-पुत्र की मौत...

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments