HomeBreaking Newsसरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों से पहले 30% सिलेबस पूरा करना...

सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों से पहले 30% सिलेबस पूरा करना जरूरी, धामी सरकार का निर्देश

धामी सरकार उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। CM पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि सभी सरकारी स्कूलों में सत्र शुरू होते ही पढ़ाई तेज करनी होगी, ताकि गर्मी की छुट्टियों से पहले करीब 30 प्रतिशत पाठ्यक्रम पूरा किया जा सके।

समय पर सिलेबस पूरा करना चुनौती 

दरअसल,सरकारी स्कूलों में हर वर्ष कम से कम 222 शिक्षण दिवस निर्धारित होते हैं, लेकिन शिक्षकों को शिक्षण कार्य के अलावा कई अन्य सरकारी गतिविधियों में भी ड्यूटी देनी पड़ती है। इस वर्ष विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), जनगणना और विधानसभा चुनाव की तैयारियों जैसे कार्य भी होने हैं। इन सभी गतिविधियों में शिक्षकों की ड्यूटी लगने की संभावना है, जिससे शिक्षण दिवस 150 से भी कम रह सकते हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए अधिकारियों ने शिक्षकों को पहले से ही पाठ्यक्रम प्रबंधन बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। इसलिए समय पर सिलेबस पूरा करना भी शिक्षकों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

स्कूलों में पहले ही पहुंचने लगीं किताबें

इस बार शिक्षा विभाग ने किताबों की आपूर्ति को लेकर भी पहले से तैयारी शुरू कर दी है। पिछले वर्षों में जहां सरकारी स्कूलों के छात्रों को मुफ्त किताबें जुलाई तक मिलती थीं, वहीं इस बार सत्र शुरू होने से पहले ही किताबें पहुंचने लगी हैं। राजपुरा स्थित जिला वितरण केंद्र में कक्षा एक और दो की किताबें पहुंच चुकी हैं।

Read More

गंगा किनारे अतिक्रमण पर SC ने जताई नाराजगी, केंद्र सरकार ने मांगी रिपोर्ट

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments