HomeBreaking Newsदिल्ली में आज संभलकर निकलें! 6 मेट्रो स्टेशन बंद, 30 रूट पर...

दिल्ली में आज संभलकर निकलें! 6 मेट्रो स्टेशन बंद, 30 रूट पर डायवर्जन, देखें पूरी लिस्ट

Delhi Traffic Advisory: दिल्लीवालों के लिए सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट देखना जरूरी है। विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन की एडवायजरी जारी की है। वहीं, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से 6 अहम मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद रखने का फैसला किया है।

6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

DMRC के अनुसार, सोमवार को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और बाराखंभा रोड मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए प्रवेश और निकास बंद रहेगा। हालांकि, इन स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यानी यात्री यहां मेट्रो बदल सकेंगे, लेकिन स्टेशन के अंदर प्रवेश या बाहर निकल नहीं सकेंगे।

सुरक्षा एजेंसियां करेंगी स्थिति की समीक्षा

DMRC ने X पर सर्विस अपडेट जारी कर बताया है कि सुरक्षा कारणों से यह व्यवस्था लागू की गई है। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी और उसके आधार पर आगे जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं और ताजा अपडेट पर नजर रखें।

राजीव चौक और मंडी हाउस अहम इंटरचेंज

बंद किए जाने वाले स्टेशनों में राजीव चौक दिल्ली मेट्रो के प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों में से एक है। मंडी हाउस पर भी इंटरचेंज की सुविधा मिलती है। दोनों स्टेशनों समेत सभी 6 प्रभावित स्टेशनों पर मेट्रो बदलने की सुविधा जारी रहेगी।

30 रूट पर डायवर्जन की तैयारी

दिल्ली में 9 अक्टूबर से विरोध-प्रदर्शनों का दौर जारी है। इसी वजह से अलग-अलग मार्गों पर लगातार डायवर्जन या प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए 12 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से इन 30 रूट पर यातायात प्रभावित हो सकता है।

ये हैं आज प्रभावित होने वाले 30 रूट

शंकर रोड-वंदे मातरम ‘टी’ पॉइंट से नई दिल्ली की ओर गोल चक्कर

  • धौला कुआं फ्लाईओवर

  • झंडेवालान गोल चक्कर

  • पंचकुइयां गोल चक्कर

  • मंडी हाउस गोल चक्कर

  • डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (डब्ल्यू-पॉइंट)व

  • राम चरण अग्रवाल चौक (ए-पॉइंट)

  • मिंटो रोड-दीन दयाल उपाध्याय मार्ग

  • गुरु नानक चौक

  • चेम्सफोर्ड रोड- कनॉट प्लेस आउटर सर्कल ‘टी’ पॉइंट

  • भैरों रोड-एमजीएम (रिंग रोड) ‘टी’ पॉइंट

  • लोधी रोड फ्लाईओवर

  • नीला गुंबद गोल चक्कर

  • मदरसा ‘टी’ पॉइंट

  • सम्राट होटल गोल चक्कर

  • सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग

  • भीकाजी कामा प्लेस के नीचे

  • मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे

  • रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग ‘टी’ पॉइंट

  • अशोक रोड-जंतर मंतर रोड गोल चक्कर

  • विंडसर पैलेस गोल चक्कर

  • टॉल्स्टॉय मार्ग-जनपथ क्रॉसिंग

  • रेल भवन गोल चक्कर

  • जय सिंह रोड-संसद मार्ग क्रॉसिंग

  • कनॉट प्लेस आउटर सर्कल-बाराखंभा रोड ‘टी’ पॉइंट

  • गोल डाकखाना गोल चक्कर

  • पटेल चौक गोल चक्कर

  • जय सिंह रोड-अशोक रोड ‘टी’ पॉइंट

  • आरएमएल अस्पताल गोल चक्कर

कनॉट प्लेस आउटर सर्कल-संसद मार्ग ‘टी’ पॉइंट

घर से निकलने से पहले देखें अपडेट

ट्रैफिक पुलिस की एडवायजरी के मुताबिक, लोगों को असुविधा से बचाने के लिए डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं। ऐसे में सोमवार को सफर करने वाले लोगों के लिए जरूरी है कि वे अपने रूट और मेट्रो यात्रा की पहले से योजना बनाएं और सुरक्षा एजेंसियों तथा ट्रैफिक पुलिस के ताजा अपडेट पर नजर रखें।

Read More:

‘रामायण’ की रिलीज डेट का ऑफिशियल ऐलान, दिवाली पर सिनेमाघरों में गूंजेगा ‘जय श्री राम’

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments