HomeBreaking Newsदिल्ली में SIR की समयसीमा बढ़ी, अब कब जारी होगी ड्राफ्ट वोटर...

दिल्ली में SIR की समयसीमा बढ़ी, अब कब जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, केंद्रीय चुनाव आयोग ने क्यों लिया ये फैसला?

Delhi SIR Deadline Extended: निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रोग्राम की समयसीमा बढ़ा दी है। नए शेड्यूल के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची अब 5 अगस्त के बजाय 17 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी। इसके साथ ही अंतिम मतदाता सूची अब 19 अक्टूबर को जारी होगी। चुनाव आयोग ने यह फैसला दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से 14 जुलाई को भेजे गए पत्र के बाद लिया है।

वेरिफिकेशन के लिए मिला ज्यादा समय

चुनाव आयोग के चेंज शेड्यूल के अनुसार घर-घर जाकर वोटर वेरिफिकेशन का प्रोसेस अब 29 जुलाई के बजाय 8 अगस्त तक जारी रहेगी। आयोग का उद्देश्य सभी मतदाताओं का वेरिफिकेशन बेहतर तरीके से पूरा करना और मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाना है।

14 मई से शुरू हुई थी प्रक्रिया

दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का तीसरा चरण 14 मई से शुरू हुआ था। निर्वाचन आयोग के अनुसार तीसरा चरण पूरा होने के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में SIR की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। आयोग ने यह भी माना है कि पहले भी कई कारणों से इसकी समयसीमा में बदलाव किए जाते रहे हैं।

अन्य राज्यों में भी बदला शेड्यूल

निर्वाचन आयोग ने केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि पंजाब, तेलंगाना और कर्नाटक में भी SIR की समयसीमा बढ़ाई है। इससे पहले 14 जुलाई को हरियाणा और आंध्र प्रदेश के लिए भी चेंज शेड्यूल जारी किया गया था। लगातार कई राज्यों में समयसीमा बढ़ाए जाने के बाद आयोग मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी कर रहा है।

पंजाब का भी नया शेड्यूल जारी

पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा के अनुसार राज्य में घर-घर जाकर मतदाता वेरिफिकेशन का काम अब 3 अगस्त तक चलेगा। मसौदा मतदाता सूची 13 अगस्त को प्रकाशित होगी। इस पर दावे और आपत्तियां 13 अगस्त से 12 सितंबर तक स्वीकार की जाएंगी, जबकि उनके निपटारे की प्रक्रिया 8 अक्टूबर तक चलेगी। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची 12 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।

Read More:

‘लापरवाही नहीं चलेगी’, मोगा पहुंचीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, 100 से ज्यादा शिकायतों पर तुरंत एक्शन के दिए निर्देश

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments