HomeBreaking Newsप्रदर्शन को लेकर दिल्ली में अलर्ट जारी, सुरक्षा के चलते DMRC ने...

प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में अलर्ट जारी, सुरक्षा के चलते DMRC ने 16 मेट्रो स्टेशन किए बंद

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। इसी के तहत दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मध्य दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया है। DMRC ने बताया कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

किन स्टेशनों को किया गया बंद ?

DMRC के फैसले के बाद बंद किए गए मेट्रो स्टेशनों की सूची इस प्रकार है :

  1. लोक कल्याण मार्ग

  2. राजीव चौक

  3. पटेल चौक रामकृष्ण

  4. आश्रम मार्ग

  5. बाराखंभा रोड

  6. सुप्रीम कोर्ट

  7. सेवा तीर्थ

  8. जनपथ

  9. मंडी हाउस

  10. सेंट्रल सेक्रेटेरिएट

  11. ITO

  12. दिल्ली गेट

  13. इंद्रप्रस्थ

  14. खान मार्केट

  15. जोर बाग

  16. शिवाजी स्टेडियम

कुल 16 मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट पूरी तरह बंद कर दी गई है। फिलहाल ये स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

इंटरचेंज की सुविधा रहेगी जारी

हालांकि कुछ प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंटरचेंज सेवा जारी रखी गई है। राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशन पर यात्री ट्रेन बदल सकेंगे लेकिन इन स्टेशनों से बाहर निकलने या प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

प्रदर्शन को देखते हुए बढ़ाई गई सुरक्षा

जंतर-मंतर और उसके आसपास के क्षेत्रों में प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले DMRC की ताजा जानकारी जरूर देखें और उसी के मुताबिक अपना सफर तय करें।

यह भी पढ़ें : धरना-प्रदर्शनों से जाम हुई दिल्ली, सुरक्षा को लेकर केंद्र सख्त, बंगाल की 20 CRPF टुकड़ियों को…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments