HomeBreaking Newsमासूमों को वॉशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट जेट से मारा, बेंगलुरु डे-केयर...

मासूमों को वॉशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट जेट से मारा, बेंगलुरु डे-केयर का रूह कंपा देने वाला मामला…

बेंगलुरु(Bengaluru) के HAL इलाके से एक बड़ी आईटी कंपनी के कैंपस में बने डे-केयर सेंटर को लेकर बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे मामले के तुल पकड़ने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला तब सामने आया जब डे-केयर से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे। इन वीडियो में छोटे बच्चों के साथ अनुचित व्यवहार की झलक दिखाई देने का दावा किया गया जिसके बाद अभिभावकों और स्थानीय प्रशासन में चिंता बढ़ गई।

पांच केयरटेकर पर केस दर्ज

HAL पुलिस स्टेशन में इस डे-केयर सेंटर में काम करने वाली पांच महिला केयरटेकर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन कर्मचारियों ने दो से तीन वर्ष की आयु के छोटे बच्चों के साथ दरिंदगी भरा व्यवहार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

बच्चों के साथ बदसलूकी के आरोप

शिकायतों के मुताबिक, कुछ मामलों में बच्चों को डराने के लिए सामने से खुलने वाली वॉशिंग मशीन में बैठाया गया वहीं टॉयलेट एरिया में भी जेट स्प्रे से मुंह पर पानी छिड़के जाने के आरोप हैं। इतना ही नहीं, बच्चों को शांत कराने के लिए उन्हें बाथरूम में बंद करने का भी जिक्र किया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच करने में जुट गई है।

कंपनी ने अस्थायी रूप से डे-केयर किया बंद

इस मामले के सामने आने के बाद आईटी कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा है कि कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही, जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही गई है और एहतियात के तौर पर डे-केयर सेंटर को फिलहाल अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : मौत का मैनहोल! मुंबई की बारिश में खुला नाला निगल गया 60 साल के बुजुर्ग की जिंदगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments