HomeBreaking Newsधांधली के आरोपों के बाद EC का बड़ा फैसला, बंगाल के 15...

धांधली के आरोपों के बाद EC का बड़ा फैसला, बंगाल के 15 बूथों पर फिर होगी वोटिंग…

भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल(Bengal Election 2026) के दो विधानसभा क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग कराने का फैसला लिया है। यह निर्णय मतदान के दौरान गड़बड़ी की शिकायतों और जिला स्तर पर मिली बूथवार रिपोर्टों की समीक्षा के बाद किया गया है। सभी प्रभावित बूथ दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित हैं।

किन क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान ?

जानकारी के मुताबिक, मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 और डायमंड हार्बर क्षेत्र के 4 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराया जाएगा। इन दोनों क्षेत्रों से मिली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है।

bengal election

निर्वाचन आयोग ने रिटर्निंग अधिकारियों और चुनाव पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर 29 अप्रैल को इन बूथों पर हुए मतदान को निरस्त कर दिया है। यह कार्रवाई लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 58(2) के तहत की गई है।

bengal election

2 मई को नए सिरे से होंगे मतदान

आयोग द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक, इन सभी 15 मतदान केंद्रों पर 2 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक नए सिरे से मतदान कराया जाएगा। इस संबंध में पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को औपचारिक सूचना भी भेज दी गई है जिसमें स्पष्ट किया गया है कि संबंधित बूथों पर पहले हुआ मतदान अमान्य माना जाएगा और अब पुनर्मतदान के जरिए प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें : आज से बदले LPG के तीन नियम, OTP बेस्ड डिलीवरी अनिवार्य…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments