HomeBreaking Newsआगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, टैंकर से भिड़ी बस में लगी आग,...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, टैंकर से भिड़ी बस में लगी आग, 2 की मौत, लगभग 20 लोग घायल

Agra-Lucknow Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। मटसेना थाना क्षेत्र में खंभा नंबर 46 के पास कानपुर से गुरुग्राम जा रही एक प्राइवेट डबल डेकर स्लीपर बस सामने चल रहे टैंकर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में तुरंत आग लग गई और कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

ड्राइवर-कंडक्टर की दर्दनाक मौत

हादसे के दौरान ड्राइवर-कंडक्टर बस में अंदर ही फंस गए। आग तेजी से फैलने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जल गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में भगदड़ मच गई।

15 से 20 यात्री घायल

इस हादसे में करीब 15 से 20 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को एंबुलेंस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

राहत-बचाव कार्य में जुटी टीमें

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पाया। इसके बाद बचाव अभियान चलाकर यात्रियों को बाहर निकाला गया। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित रहा।

नगर मजिस्ट्रेट ने दी जानकारी

नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि डबल डेकर बस के टैंकर से टकराने के बाद आग लग गई थी। उन्होंने कहा कि हादसे में 15 से 20 लोग घायल हुए हैं। इनमें से पांच लोगों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज शिकोहाबाद और सैफई में चल रहा है। उन्होंने चालक और परिचालक की मौत की भी पुष्टि की।

अस्पताल प्रशासन ने क्या कहा?

शिकोहाबाद सरकारी अस्पताल के डॉक्टर पीयूष गंगवार ने बताया कि बस दुर्घटना में घायल 15 मरीज अस्पताल लाए गए हैं। फिलहाल सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम लगातार यात्रियों की निगरानी कर रही है।

Read More:

कश्मीरी गाइडों की एक चूक और पहलगाम में लाश बन गए 26 टूरिस्ट, NIA चार्जशीट में सनसनीखेज सच

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments