Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsHaryana Weather: हरियाणा में बढ़ने लगी ठंड़, धुंध से विजिबिलिटी भी कम

Haryana Weather: हरियाणा में बढ़ने लगी ठंड़, धुंध से विजिबिलिटी भी कम

तापमान में गिरावट के कारण हरियाणा के कई जिलों में ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं, कोहरा भी देखने को मिल रहा है। इसके कारण दृश्यता 50 से 100 मीटर के बीच दर्ज की गई, जिसके कारण वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलानी पड़ी। तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। भिवानी में सबसे कम 18.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9.7 डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 12 नवंबर से 16 नवंबर तक प्रदेश के कई इलाकों में स्मॉग की स्थिति बनी रही, जिसका मुख्य कारण 2 पश्चिमी विक्षोभों के आंशिक प्रभाव के कारण हवाओं में बदलाव रहा। इसके अलावा, वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने के कारण धूल और अन्य प्रदूषक निचले वायुमंडल में संघनित हो गए, जिससे स्मॉग की स्थिति भी बनी और दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की मानें तो 21 नवंबर तक हरियाणा में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से स्मॉग की स्थिति में कमी आने और रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 22 नवंबर की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव की भी संभावना है।

प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा

हरियाणा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। रविवार को प्रदेश के 4 शहरों में AQI 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। प्रदेश का बहादुरगढ़ शहर 445 AQI के साथ सबसे प्रदूषित रहा। इसके अलावा दिल्ली दूसरे और भिवानी तीसरे व बीकानेर चौथे स्थान पर रहा।

इस सीजन में पहली बार हरियाणा के किसी शहर का AQI 400 से ऊपर दर्ज किया गया है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए झज्जर, रोहतक, पानीपत में 5वीं कक्षा तक के स्कूलों में अगले आदेश तक छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। इसके अलावा नूंह में 18 से 22 नवंबर तक और सोनीपत में 18 नवंबर को अवकाश रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments