HomeBreaking Newsजायदाद के लिए बेटे ने पार की हैवानियत की हदें, पिता को जिंदा...

जायदाद के लिए बेटे ने पार की हैवानियत की हदें, पिता को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के बालाघाट(Balaghat) जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। लांजी थाना क्षेत्र के सोगलपुर गांव में एक बेटे पर अपने 80 वर्षीय पिता की जिंदा जलाकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी बेटे अनिल खोब्रागढ़े को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में हत्या की वजह जमीन और पिता की पेंशन से जुड़ा विवाद सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, 14 नवंबर को गांव में रहने वाले दुलेश्वर खोब्रागढ़े का शव उनके घर से अधजली हालत में बरामद हुआ था।

बुजुर्ग की उम्र करीब 80 साल थी। वह अपने बेटों के साथ नहीं रहते थे और घर में अकेले रहते थे। उम्र बढ़ने के कारण उनकी आंखों की रोशनी और सुनने की क्षमता भी कमजोर हो गई थी। बताया जाता है कि दुलेश्वर ने अपनी बेटी को अपने पास रहने के लिए बुला लिया था और उसे जमीन का कुछ हिस्सा भी दिया था। इस फैसले से उनका छोटा बेटा अनिल नाराज था। उसे लगता था कि बहन को जमीन देने से उसके हिस्से की संपत्ति कम हो जाएगी।

बहन से विवाद के बाद बनाई हत्या की योजना

एसडीओपी दीपक सिंह तोमर के मुताबिक, अनिल अपने पिता को खाना देने में भी आनाकानी करता था। हालांकि, उसकी बहन छिपकर पिता को भोजन और पानी पहुंचाती थी।

इस बात को लेकर भी अनिल का अपनी बहन से विवाद होता रहता था। पुलिस के मुताबिक, 13 नवंबर को अनिल का अपनी बहन और पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने पिता की हत्या की योजना बनाई।

पेट्रोल डालकर लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार

जांच में सामने आया कि 14 नवंबर की रात अनिल ने पेट्रोल की व्यवस्था की और अपने पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस का आरोप है कि उसने बुजुर्ग को दीवार के एक कोने में ले जाकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद अगले दिन सुबह वह अपने वाहन से वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने मामले में जरूरी सबूत जुटाए। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। मृतक की बेटी से मिली जानकारी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अनिल खोब्रागढ़े को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें : अयोध्या-जनकपुर के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू, PM मोदी और बालेन्द्र शाह ने…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments