हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी(Sapna Choudhary) एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों के मुताबिक, शादी के करीब छह साल बाद सपना अपने पति वीर साहू से अलग होने का फैसला कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने तलाक के लिए अदालत में अर्जी भी दाखिल की है। एक मीडिया इंटरव्यू में सपना ने अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी परेशानियों पर बात की और अलग होने के फैसले के पीछे की वजह बताई।
सपना चौधरी ने साल 2020 में हरियाणवी कलाकार वीर साहू के साथ शादी की थी। दोनों ने यह शादी काफी निजी तरीके से की थी जिसकी जानकारी बाद में सामने आई। अब उनके रिश्ते में अनबन और तलाक की खबरों ने प्रशंसकों का ध्यान खींचा है। बताए गए इंटरव्यू में सपना ने कहा कि किसी भी शादी को सफल बनाने के लिए पति-पत्नी के बीच सम्मान, भावनाओं की समझ और एक-दूसरे को महत्व देना जरूरी है। उनके मुताबिक, अगर रिश्ते में इन बातों की कमी हो तो शादी को आगे बढ़ाना मुश्किल हो जाता है।


