HomeBreaking Newsशादी की खुशियाँ मातम में बदलीं, निकाह के अगले ही दिन दूल्हे...

शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं, निकाह के अगले ही दिन दूल्हे ने आम के बाग में लगाया फंदा

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में निकाह के ठीक अगले ही दिन एक दूल्हे द्वारा आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खरखौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरामपुर गांव के पास आम के बाग में नवविवाहित युवक यूनुस का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह खेत की तरफ गए एक किसान ने शव को पेड़ से लटकते देखा और तुरंत ग्रामीणों तथा पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस घर में कुछ ही घंटे पहले तक शहनाइयाँ बज रही थीं और दुल्हन के स्वागत का जश्न मनाया जा रहा था, वहाँ इस खौफनाक घटना के बाद कोहराम मच गया है।

निकाह के बाद रात भर सब कुछ था सामान्य

परिजनों के मुताबिक मंगलवार दोपहर यूनुस की बारात मेरठ के पावली खास गांव गई थी, जहाँ धूमधाम से निकाह संपन्न हुआ। दुल्हन को विदा कराकर घर लाने के बाद परिजनों और रिश्तेदारों ने जमकर आतिशबाजी की तथा मिठाइयाँ बाँटी थीं। इसके बाद यूनुस अपनी नई-नवेली दुल्हन के साथ कमरे में चला गया। यूनुस के चाचा ने बताया कि रात के समय सब कुछ पूरी तरह सामान्य था और उसने अपनी पत्नी की मेहर की रकम भी अदा कर दी थी। किसी को इस बात का जरा भी अहसास नहीं था कि अगली सुबह इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।

सुबह चुपचाप घर से निकलकर किया सुसाइड

बुधवार तड़के यूनुस बिना किसी को कुछ बताए चुपचाप घर से निकला और बदली मस्जिद वाले रास्ते से होते हुए तेजवीर सिंह के आम के बाग में पहुँच गया। वहाँ उसने रस्सी का फंदा बनाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ बाग में जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुँची खरखौदा थाना पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करनी चाही।

परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से किया इनकार

पुलिस जब शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी, तब मृतक के परिजनों ने किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई या पोस्टमार्टम कराने से साफ मना कर दिया। परिजनों की ओर से घटना के पीछे किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है और आत्महत्या के कारणों का भी अभी तक पता नहीं चल सका है। परिजनों ने पुलिस को लिखित में देकर शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शाम को ही यूनुस के शव को सुपुर्द-ए-खाक करने का फैसला लिया।

 

READ MORE: हूती हमले से सऊदी एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, ड्रोन-मिसाइल अटैक में 3 की मौत, 36 घायल

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments