HomeBreaking Newsऑपरेशन ‘प्रहार’ में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अमेरिका में बैठे गैंगस्टर...

ऑपरेशन ‘प्रहार’ में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अमेरिका में बैठे गैंगस्टर लक्की पटियाल के 5 मैंबर गिरफ्तार

पंजाब के नवांशहर में पुलिस ने अमेरिका में रह रहे गैंगस्टर गौरव उर्फ लक्की पटियाल(lucky patial) से जुड़े बताए जा रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से तीन पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस और बिना नंबर की चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बरामद हथियारों में एक विदेशी पिस्टल भी शामिल बताई गई है।

एसएसपी तुषार गुप्ता के मुताबिक, आपराधिक गतिविधियों पर कार्रवाई के लिए एसपी (पीबीआई) सरबजीत सिंह वाहिया, एसपी जांच हरिंदर सिंह मान और डीएसपी जतिंदर चौहान की निगरानी में पुलिस टीम बनाई गई थी। CIA स्टाफ नवांशहर और थाना सिटी बंगा की टीम ने कार्रवाई करते हुए कर्ण राम उर्फ अल्ला, सतनाम सिंह उर्फ साबी, तरलोचन सिंह उर्फ तेजी, कर्ण कुमार और गुरदीप सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान गिरोह से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग सामने आए हैं।

जालंधर और चंडीगढ़ में टारगेट की आशंका

पुलिस के अनुसार, अमेरिका में मौजूद लक्की पटियाल ने गिरफ्तार आरोपियों को जालंधर और चंडीगढ़ में दो लोगों को निशाना बनाने की जिम्मेदारी देने की तैयारी की थी। पुलिस का दावा है कि बरामद हथियार आरोपियों तक तरनतारन के रास्ते पहुंचे थे।

जांच में यह भी सामने आया है कि बंगा में हाल में हुई गोलीबारी की घटना में गुरदीप सिंह और कर्ण राम की कथित भूमिका थी, जबकि कर्ण कुमार पर उन्हें हथियार उपलब्ध कराने का आरोप है।

कई मामलों में आरोपी रह चुके हैं

पुलिस के मुताबिक, कर्ण राम के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट, लूट और एनडीपीएस एक्ट समेत पांच मामले दर्ज हैं। कर्ण कुमार के खिलाफ भी दो मामले दर्ज होने की जानकारी दी गई है। पुलिस का कहना है कि मक्खन कंग हत्याकांड के कथित शूटरों को भी कर्ण कुमार ने मदद पहुंचाई थी।

मामले में अमेरिका में रह रहे लक्की पटियाल और इंग्लैंड में रहने वाले बलजीत सिंह उर्फ बल्ल को भी नामजद किया गया है। पुलिस अब बलजीत सिंह की कथित भूमिका और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें : CM भगवंत सिंह मान का धूरी में कार्यक्रम, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments