HomeBreaking NewsCEC ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा स्थगित, फिलहाल नई तारीख का ऐलान...

CEC ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा स्थगित, फिलहाल नई तारीख का ऐलान नहीं

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का 7 और 8 अक्टूबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरा स्थगित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में इसके पीछे सिर्फ ‘अपरिहार्य कारण’ बताया गया है। फिलहाल निर्वाचन आयोग की ओर से दौरे की नई तारीख तय नहीं की गई है।

दंतेश्वरी मंदिर और चित्रकोट जाने का था कार्यक्रम

ज्ञानेश कुमार के दो दिवसीय प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के कई प्रमुख स्थानों पर जाने का कार्यक्रम था। उन्हें दंतेवाड़ा स्थित दंतेश्वरी माता मंदिर, बस्तर के चित्रकोट जलप्रपात और कबीरधाम जिले के भोरमदेव मंदिर का दौरा करना था। CEC के दौरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया था। रायपुर प्रशासन, पुलिस और स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट प्रबंधन समेत संबंधित विभागों ने स्वागत और सुरक्षा की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। दौरा स्थगित होने के बाद फिलहाल ये तैयारियां रोक दी गई हैं।

SIR को लेकर विपक्ष के विरोध के बीच दौरा टला

ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा ऐसे समय स्थगित हुआ है, जब निर्वाचन आयोग से जुड़े कई मुद्दों को लेकर विपक्षी दल लगातार सवाल उठा रहे हैं। दिल्ली में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR और फॉर्म-6 से जुड़े बदलावों को लेकर विरोध प्रदर्शन भी हुए हैं। इसी बीच ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, संसद में महाभियोग प्रस्ताव के लिए नोटिस दिए जाने की संभावनाओं और चुनाव आयोग से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिकाओं को लेकर भी राजनीतिक बहस जारी है। इससे पहले मेरठ और वाराणसी के उनके प्रस्तावित दौरे भी स्थगित हो चुके हैं। लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के प्रस्तावित दौरे भी पहले टाले गए थे। हालांकि, इन घटनाक्रमों के बीच छत्तीसगढ़ का दौरा स्थगित किए जाने की आधिकारिक वजह को लेकर कोई राजनीतिक कारण नहीं बताया गया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट रूप से केवल ‘अपरिहार्य कारण’ का उल्लेख किया है।

नई तारीख बाद में होगी घोषित

रायपुर स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के मुताबिक, अभी CEC के छत्तीसगढ़ दौरे का संशोधित कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है। भारतीय निर्वाचन आयोग से नई तारीख मिलने के बाद इसकी जानकारी अलग से साझा की जाएगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि दौरा कब आयोजित होगा। नई तारीख तय होने के बाद दंतेवाड़ा, बस्तर और कबीरधाम से जुड़े प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर भी प्रशासन की ओर से आगे की तैयारी की जाएगी।

Read More

आंखों में आंसू लिए मेसी ने दागा पेनल्टी गोल, अब अर्जेंटीना के लिए दोबारा नहीं खेलेंगे GOAT, हवा में उछालकर टीम ने दिया ट्रिब्यूट

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments