HomeBreaking Newsकनाडा में ट्रेनिंग फ्लाइट बनी काल, तमिलनाडु-पुडुचेरी के 2 भारतीय छात्रों की...

कनाडा में ट्रेनिंग फ्लाइट बनी काल, तमिलनाडु-पुडुचेरी के 2 भारतीय छात्रों की मौत

कनाडा(Canada) में फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान हुए एक विमान हादसे में दो भारतीय छात्रों की जान चली गई। मृतकों की पहचान तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरण थिरुग्नानासंबंधम के रूप में हुई है। वैंकूवर स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने दोनों की मौत की पुष्टि करते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कहा है कि वह दोनों छात्रों के परिवारों के संपर्क में है और जरूरी कांसुलर सहायता उपलब्ध करा रहा है। इसमें छात्रों के पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया में मदद भी शामिल है।

हादसे की वजह अभी साफ नहीं

विमान दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कनाडा में संबंधित एजेंसियां घटना की जांच कर रही हैं। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक, इसी दौरान एक सेसना 172 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर भी सामने आई थी, लेकिन स्वतंत्र रूप से यह पुष्टि नहीं हुई है कि वही विमान दोनों भारतीय छात्रों से जुड़ा था।

सस्केचेवान के पास मिला विमान का मलबा

रिपोर्ट के मुताबिक, जिस विमान हादसे की जानकारी सामने आई उसमें दो लाइसेंस प्राप्त पायलट सवार थे। विमान को रेजीना से सस्केचेवान के कार्लाइल होते हुए मैनिटोबा के स्टाइनबैक तक क्रॉस-कंट्री उड़ान के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। तय समय तक विमान के नहीं पहुंचने पर उसकी तलाश शुरू की गई।

शाम करीब 6 बजे खोज एवं बचाव दल को विमान का मलबा मिला और दोनों लोगों को घटनास्थल पर मृत पाया गया। खोज और बचाव अभियान के बाद मामला रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस को सौंप दिया गया है। फिलहाल दुर्घटना की वजह को लेकर आधिकारिक निष्कर्ष का इंतजार है।

यह भी पढ़ें : भागलपुर में बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में नहाने गए 6 बच्चों…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments