गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित जयपुरिया मॉल में एक फूड आउटलेट पर काम करने वाली हिंदू युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मुस्लिम युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक युवक और युवती पहले से एक-दूसरे को जानते थे।
किचन में घुसकर उठाया चाकू
पुलिस के अनुसार, विवाद के बाद आरोपी युवक मंगलवार को जयपुरिया मॉल स्थित फूड आउटलेट पहुंचा, जहां युवती काम कर रही थी। आरोप है कि वह सीधे आउटलेट के किचन में घुस गया और वहां रखा चाकू उठा लिया। इसके बाद उसने युवती के साथ मारपीट की। घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में युवक के हाथ में चाकू दिखाई दे रहा है और वह युवती के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है।
हाथ में चाकू और लड़की पर थप्पड़ों की बरसात!#गाजियाबाद के जयपुरिया मॉल की वीडियो है। जिसमें मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने हिंदू लड़की को केवल इसलिए पीटा क्योंकि वो एक कैफे में कम के रही थी वहां उसकी दोस्ती एक लड़के से हो गई। मॉल के ही शख्स ने वीडियो बना ली। खुलेआम छुरा हाथ में लेकर लड़की… pic.twitter.com/3KA65ttnTd
— Lokesh Rai (@lokeshRlive) August 4, 2026
पुलिस कर रही जांच
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए घटनास्थल की पुष्टि की और आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया। सहायक पुलिस आयुक्त (SP) इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि घटना जयपुरिया मॉल की है और दोनों पक्ष पहले से परिचित थे। उन्होंने बताया कि आपसी विवाद के दौरान मारपीट की घटना हुई, जिसके बाद थाना इंदिरापुरम में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है।
Read More
‘गलत मेहमाननवाजी से बचिए, जनता का दिल जीतिए…’ नाश्ते पर सांसदों को PM मोदी ने दिए सफलता के मंत्र

