बिहार की राजनीति इन दिनों विकास और जनहित के मुद्दों से ज्यादा नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था और सरकारी आवास को लेकर गरमाई हुई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। एक तरफ राज्य सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को उनके सरकारी आवास को खाली करने के संबंध में नोटिस जारी किया है वहीं दूसरी ओर लालू परिवार की सुरक्षा व्यवस्था में हुए बदलाव ने राजनीतिक माहौल को और अधिक संवेदनशील बना दिया है।
हाल के दिनों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव(Lalu Yadav) और उनके परिवार को मिली सरकारी सुरक्षा में बदलाव किया गया था। इस फैसले के बाद लालू परिवार ने सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुरक्षा को वापस करने का निर्णय लिया। इस कदम ने राजनीतिक हलकों में नई बहस को जन्म दे दिया।
बिना सुरक्षाकर्मियों के सड़क पर दिखे लालू यादव
इसी बीच बुधवार को एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना की सड़कों पर बिना किसी सरकारी सुरक्षा घेरे के दिखाई दिए। वह एक काले रंग की इनोवा कार में सफर करते नजर आए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लालू यादव वाहन की आगे वाली सीट पर बैठे थे। कार में चालक सहित कुछ अन्य लोग मौजूद थे लेकिन उनके साथ कोई सरकारी सुरक्षाकर्मी नहीं दिखा। उनकी यह तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गईं।
इलाज के बाद पहली बार दिखे
जानकारी के मुताबिक, विदेश में इलाज कराने के बाद लौटने के पश्चात यह पहला अवसर माना जा रहा है जब लालू यादव बिना सुरक्षा घेरे के सार्वजनिक रूप से बाहर नजर आए हैं। यही कारण है कि उनकी इस उपस्थिति को सामान्य घटना से अधिक राजनीतिक संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।
राजद ने सरकार पर साधा निशाना
सुरक्षा वापस करने के फैसले के बाद राजद नेताओं ने राज्य सरकार पर तीखे सवाल उठाए थे। पार्टी नेताओं का कहना है कि लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की सबसे बड़ी सुरक्षा जनता का विश्वास और समर्थन है। उनका दावा है कि पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग हमेशा अपने नेताओं के साथ खड़े रहेंगे।
वहीं, सरकार का पक्ष है कि सुरक्षा व्यवस्था का निर्धारण तय मानकों और सुरक्षा एजेंसियों की समीक्षा के आधार पर किया जाता है। इसलिए इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है।
नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM...