रविवार देर रात अयोध्या में उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के साथ मुठभेड़ में ₹1.9 लाख का इनामी अपराधी मारा गया। मारे गए अपराधी की पहचान गोरखपुर के रहने वाले भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू के तौर पर हुई है। वह हत्या, लूट और रंगदारी जैसे कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था।

यूपी पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) अमिताभ यश के अनुसार, यह मुठभेड़ रात करीब 11 बजे अमी घाट के पास हुई। STF को पक्की सूचना मिली थी कि भानु और उसका एक साथी मोटरसाइकिल से भाग रहे हैं।
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: ADG कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया, "7 जून को अयोध्या में रात 11 बजे उत्तर प्रदेश STF की प्रयागराज इकाई की कार्रवाई के दौरान शार्प शूटर कुख्यात इनामी अपराधी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में घायल हो गया। उपचार के लिए उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अयोध्या ले… pic.twitter.com/uGwWPT3RAR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2026

