भारत और साइप्रस के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय सहयोग समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस गुरुवार को भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रपति को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह दौरा भारत और साइप्रस के बीच बढ़ते रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात
राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में उनके सम्मान में आधिकारिक भोज का आयोजन किया गया। इसके अलावा विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी साइप्रस राष्ट्रपति से मुलाकात की। बाद में हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई।
राष्ट्रपति ने दौरे को बताया अहम
राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने भारत यात्रा को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह दौरा दोनों देशों के मजबूत रिश्तों को और गहरा करेगा। उनके साथ साइप्रस के कई वरिष्ठ मंत्री, अधिकारी और कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी भारत पहुंचे हैं।
नई दिल्ली आने से पहले राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने मुंबई का दौरा किया। वहां उन्होंने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का दौरा किया और NSE इंडिया की घंटी भी बजाई। इस दौरान NSE के चेयरमैन श्रीनिवास इनजेती और MD एवं CEO आशीष कुमार चौहान भी मौजूद रहे। दोनों पक्षों के बीच आर्थिक सहयोग और निवेश के नए अवसरों पर चर्चा हुई।
Read More
गुरुग्राम में लगी भीषण आग, द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास धूं-धूं कर जली प्लास्टिक फैक्ट्री

