HomeBreaking Newsपंजाब में खेतों के ऊपर लगी बिजली लाइनें होंगी अंडरग्राउंड, CM मान...

पंजाब में खेतों के ऊपर लगी बिजली लाइनें होंगी अंडरग्राउंड, CM मान ने शुरू की बड़ी परियोजना

पंजाब सरकार ने किसानों की लंबे समय से चली आ रही समस्या को दूर करने के लिए नई परियोजना शुरू की है। जिसके तहत  खेतों में लगे बिजली के खंभों और ऊपर से गुजरने वाली तारों को खत्म किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने पैतृक गांव सतोज से इस योजना का शुभारंभ किया। सरकार इस परियोजना पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च करेगी।

CM मान ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखते हैं कि “रोशन पंजाब के निर्माण की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, आज सतौज गांव में बिजली के तारों को जमीन के नीचे बिछाने की एक अत्याधुनिक परियोजना का उद्घाटन किया गया। यह पहल न केवल हमारे गांवों और शहरों की सुंदरता को बढ़ाएगी, बल्कि तूफ़ान या आंधी के दौरान बिजली कटौती और दुर्घटनाओं से हमारे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को पूरी सुरक्षा भी प्रदान करेगी। इससे हमारे घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और खेतों तक बिजली की निर्बाध, सुरक्षित और अधिक कुशल आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे हर नागरिक के जीवन स्तर में सुधार आएगा। यह प्रयास पंजाब को एक बार फिर ‘रंगला पंजाब’ बनाने के हमारे भव्य दृष्टिकोण का एक अहम हिस्सा है, जिसमें हम पूर्ण पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता वाले काम को सुनिश्चित कर रहे हैं। आपकी सरकार आपकी सेवा और पंजाब की प्रगति के लिए दिन-रात अथक परिश्रम कर रही है।”

हाईटेंशन और लो टेंशन लाइनें होंगी जमीन के नीचे

जानकारी के अनुसार, सतोज गांव में लगभग सात किलोमीटर लंबी हाईटेंशन लाइन और करीब 9.5 किलोमीटर लो टेंशन बिजली लाइन को अंडरग्राउंड किया जाएगा। इस योजना के तहत खेतों में लगे बिजली के खंभे और खुली तारें हटाई जाएंगी। उनकी जगह आधुनिक भूमिगत केबल नेटवर्क विकसित किया जाएगा, जिससे खेती का काम अधिक सुरक्षित और आसान हो सकेगा।

फसलों में आग लगने की घटनाओं पर लगेगी रोक

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि खेतों में गुजरने वाली बिजली की खुली तारों के कारण कई बार शॉर्ट सर्किट और स्पार्किंग से फसलों में आग लग जाती है। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अंडरग्राउंड बिजली व्यवस्था लागू होने से ऐसी घटनाओं में काफी कमी आएगी और किसानों की फसलें अधिक सुरक्षित रहेंगी।

Read More

उत्तराखंड के पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments