HomeBreaking News“उनकी आत्मा हमेशा हमारे साथ रहेगी” आशा भोसले के निधन पर सामने...

“उनकी आत्मा हमेशा हमारे साथ रहेगी” आशा भोसले के निधन पर सामने आया अमिताभ बच्चन का भावुक बयान

भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। देश की सबसे प्रतिष्ठित पार्श्व गायिकाओं में शामिल आशा भोसले ने रविवार को मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

सोमवार को उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान पर रखा गया, जहां प्रशंसकों और फिल्मी हस्तियों का तांता लगा रहा। कई कलाकारों और सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके जाने से भारतीय संगीत के एक युग का अंत हो गया है। इसी बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अमिताभ बच्चन ने दी भावुक श्रद्धांजलि

अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) ने अपने ब्लॉग के माध्यम से आशा भोसले को याद करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि यह केवल एक कलाकार का नहीं बल्कि एक पूरे दौर का अंत है। बिग बी ने उन्हें एक असाधारण, विलक्षण और अद्भुत प्रतिभा बताते हुए कहा कि उनकी आवाज़ ने अनगिनत गीतों को अमर बना दिया।

Asha Bhosle Death: आशा भोसले के निधन से सदमे में अमिताभ बच्चन, बोले- 'उनकी आत्मा हमेशा हमारे साथ रहेगी

उन्होंने आगे लिखा कि भारी मन से यह स्वीकार करना पड़ रहा है कि वह अब हमारे बीच नहीं रहीं। लेकिन उनकी कला, उनकी आवाज़ और उनका योगदान हमेशा जीवित रहेगा। अमिताभ बच्चन ने यह भी कहा कि भले ही उनका शरीर इस दुनिया से चला गया हो, लेकिन उनकी आत्मा और उनकी संगीत विरासत हमेशा लोगों के दिलों में बनी रहेगी।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

आशा भोसले के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर राजकीय सम्मान दिया गया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने सफेद फूलों से सजे ताबूत को श्रद्धा के साथ अंतिम विदाई दी। लोअर परेल स्थित उनके आवास पर दोपहर 3 बजे तक अंतिम दर्शन की व्यवस्था की गई, जिसके बाद अंतिम यात्रा दादर स्थित शिवाजी पार्क श्मशान घाट के लिए रवाना होगी। उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम लगभग 4 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : नोएडा में श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, हाई अलर्ट पर दिल्ली प्रशासन…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments