राजस्थान के अलवर जिले के शाहजहांपुर इलाके में पेट्रोलियम पाइपलाइन से कच्चे तेल की संगठित चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की कार्रवाई में इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। ताजा कार्रवाई में पुलिस ने चोरी के तेल के मुख्य खरीदार को भी गिरफ्तार कर लिया है।
IOCL पाइपलाइन में लगाई सेंध
यह मामला तब उजागर हुआ जब इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की पाइपलाइन से तेल चोरी की शिकायत मिली। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने खेत में खुदाई कर पाइपलाइन तक पहुंच बनाई और उसमें अवैध कनेक्शन जोड़ दिया। इस कनेक्शन के जरिए लगातार कच्चा तेल निकाला जा रहा था। चोरी को छिपाने के लिए आरोपियों ने खेत के चारों ओर चारदीवारी बना रखी थी, ताकि अंदर की गतिविधियां बाहर से दिखाई न दें।
CCTV से रखते थे निगरानी
तस्करों ने अपने नेटवर्क को सुरक्षित रखने के लिए वहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हुए थे। इससे वे हर गतिविधि पर नजर रखते थे और पुलिस या किसी बाहरी व्यक्ति की मौजूदगी का पहले ही पता लगा लेते थे।
36 टैंकर तेल चोरी
SOG की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपियों ने करीब दो महीने में 36 टैंकर कच्चा तेल चोरी किया।
-
कुल मात्रा – लगभग 9.58 लाख लीटर
-
अनुमानित कीमत – करीब 6.70 करोड़ रुपये
-
अवधि – 10 नवंबर 2024 से 5 जनवरी 2025
कई आरोपी पहले ही गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस पहले ही मुख्य सरगना समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब मुख्य खरीदार की गिरफ्तारी से पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में मदद मिलेगी।
SOG पूरे नेटवर्ट की कर रही जांच
SOG अब इस पूरे गिरोह के अन्य सदस्यों और संभावित बड़े नेटवर्क की जांच कर रही है। आशंका है कि इस चोरी में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। यह मामला न सिर्फ संगठित अपराध का बड़ा उदाहरण है, बल्कि देश की महत्वपूर्ण ऊर्जा आपूर्ति प्रणाली की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
Read More
मथुरा में दर्दनाक हादसा, नाव पलटने से 9 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख

