Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent Newsसिंगर B Praak के घर फिर गूंजी किलकारी, नन्हे बेटे का रखा...

सिंगर B Praak के घर फिर गूंजी किलकारी, नन्हे बेटे का रखा ये नाम…

अपने इमोश्नल गानों से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले मशहूर गायक ‘बी प्राक’ एक बार फिर खुशखबरी को लेकर सुर्खियों में हैं। सिंगर के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। बी प्राक की पत्नी मीरा बचन ने एक बेटे को जन्म दिया है। खास बात यह है कि बी प्राक पहले से ही एक बेटे के पिता हैं और अब एक बार फिर उनके घर नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंज उठी हैं। इस समय पूरा परिवार बेहद खुश और भावुक है। बी प्राक ने इस खुशखबरी को खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा किया, जिसके बाद से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

बी प्राक के बेटे का जन्म 1 दिसंबर को हुआ था, हालांकि इसकी जानकारी उन्होंने कुछ दिनों बाद साझा की। सिंगर ने 19 दिसंबर की शाम इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “राधे श्याम की कृपा से 1 दिसंबर को हमारे घर बेटे का जन्म हुआ है। हमारा दिल खुशी और आभार से भर गया है। एक बार फिर सूरज उगा है, जो हमारी जिंदगी में रोशनी, उम्मीद और नई शुरुआत लेकर आया है।” पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “सब राधे राधे है। जय श्री कृष्ण।”

बेटे के नाम का भी किया खुलासा

बी प्राक ने अपने नवजात बेटे के नाम का भी ऐलान किया है। उन्होंने बेटे का नाम DDVIJ बचन रखा है। सिंगर ने बताया कि इस नाम का अर्थ है – दोबारा जन्म या आध्यात्मिक रूप से नया जीवन। नाम के पीछे छिपे इस भावनात्मक अर्थ ने फैंस का दिल जीत लिया है।

सेलेब्स और फैंस दे रहे बधाई

बी प्राक के इस पोस्ट पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। राज अनाड़कट, अक्षरा सिंह, ईशा गुप्ता समेत कई फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सितारों ने कमेंट कर उन्हें और मीरा को शुभकामनाएं दी हैं।

बेटे का हुआ आध्यात्मिक जन्म

बी प्राक और मीरा ने साल 2019 में शादी की थी। शादी के एक साल बाद दोनों पहली बार माता-पिता बने थे और उनके बड़े बेटे का नाम अदब है। इसके बाद 2022 में उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ था, लेकिन कुछ समय बाद उनका दुखद निधन हो गया।

उस मुश्किल दौर ने बी प्राक और मीरा को गहरे सदमे में डाल दिया था। अब एक बार फिर ईश्वर की कृपा से उनके जीवन में खुशियों ने वापसी की है और यह नया अध्याय उनके लिए उम्मीद और सुकून लेकर आया है।

उन्होंने बताया कि “द्विज” का मतलब दो बार जन्म लेना होता है, जिसे उन्होंने आध्यात्मिक पुनर्जन्म से जोड़ा। उन्होंने लिखा, “हमने 1 दिसंबर, 2025 को अपने बेटे का स्वागत किया। राधा-श्याम की कृपा से, रोशनी, उम्मीद और एक नई शुरुआत एक बार फिर हमारे जीवन में आई है।”

यह भी पढ़ें : ‘Avatar 3’ ने ओपनिंग डे पर ही ‘Dhurandhar’ को दिया जोर का झटका…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments