Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब सरकार ने शुरू की फेसलेस RTO सर्विस, घर बैठे मिलेगी सुविधाएं 

पंजाब सरकार ने शुरू की फेसलेस RTO सर्विस, घर बैठे मिलेगी सुविधाएं 

पंजाब सरकार फेसलेस RTO सर्विस की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना में इस सुविधा को लॉन्च किया, जिसके तहत अब लोगों को आरटीओ कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। 56 प्रमुख सेवाएं, जैसे ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन, पूरी तरह से फेसलेस (ऑनलाइन) और डिजिटल हो गई हैं।

इस नए सिस्टम में लोग सेवा केंद्रों और हेल्पलाइन नंबर 1076 के जरिए घर बैठे ये सेवाएं पा सकेंगे। लर्नर लाइसेंस अब आधार ई-केवाईसी के माध्यम से फौरन जारी होगा। मुख्यमंत्री मान ने बताया कि इस पहल से आरटीओ से जुड़ी जनता की असुविधा और भ्रष्टाचार खत्म होगा और यह राज्य की भ्रष्टाचार-रोधी नीति के अनुरूप है। उन्होंने आरटीओ ऑफिस पर ताला भी जड़ा और कहा कि अब रिश्वतखोरी बंद हो गई है।

सरकार का यह कदम एक डिजिटल क्रांति के रूप में देखा जा रहा है, जिससे आम आदमी को सरकारी दफ्तरों पर निर्भरता कम होगी तथा पारदर्शिता बढ़ेगी। यह सेवाएं राज्य भर में स्थापित सेवा केंद्रों द्वारा सक्षम और प्रशिक्षित कर्मचारियों के माध्यम से प्रदान की जाएंगी। पंजाब में अब तक 19 टोल प्लाजा भी बंद किए गए हैं ताकि जनता को राहत मिले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments