Tuesday, March 3, 2026
Home Current News पंजाब के पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत पर दर्ज होगा भ्रष्टाचार का...

पंजाब के पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत पर दर्ज होगा भ्रष्टाचार का मामला

Advertisement

पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पूर्व कांग्रेस मंत्री साधू सिंह धर्मसोत के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में केस चलाने की मंजूरी दे दी गई है।मंत्री चीमा ने बताया कि जून 2022 में विजिलेंस ब्यूरो ने धर्मसोत के खिलाफ FIR दर्ज की थी, जिसमें यह सामने आया कि उन्होंने कथित तौर पर 1 करोड़ 67 लाख रुपये की रिश्वत ली थी।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, अब धर्मसोत पर PMLA 2022 (Prevention of Money Laundering Act) के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, कैबिनेट ने राज्यपाल को केस चलाने की सिफारिश भी भेज दी है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।