Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsउत्तराखंड चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना

उत्तराखंड चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस दौरान प्रदेश चुनाव आयोग ने बताया कि 19 जून को पंचायतों में आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी, जिसके बाद सचिव पंचायती राज की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई, अब 23 जून को सभी जिलाधिकारियों की ओर से अपने-अपने जिलों में अधिसूचना जारी करना है ।

साथ ही नामांकन प्रक्रिया 25 जून से 28 जून तक सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी, और नामांकन पत्रों की जांच 29 जून से 1 जुलाई तक की जाएगी, इसके बाद 2 जुलाई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे, पंचायत चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे, पहले चरण का मतदान 10 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगा, जबकि दूसरे चरण का मतदान 15 जुलाई को होगा और मतगणना 19 जुलाई को होगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments