Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsकांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम...

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी को रूटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। उन्हें शुक्रवार सुबह तक अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। बता दें कि सोनिया गांधी की उम्र 78 वर्ष हो गई है। सोनिया गांधी को पब्लिक में आखिरी बार 13 फरवरी को संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में देखा गया था।

बता दें, कि इससे पहले सितंबर 2024 में भी सोनिया गांधी खराब तबीयत के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। वहीं पिछले साल दिसंबर में खराब तबीयत के कारण ही सोनिया गांधी कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल नहीं हुई थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments