Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent NewsDelhi Minister Portfolio: सरकार गठन के बाद दिल्ली में विभागों का बंटवारा,...

Delhi Minister Portfolio: सरकार गठन के बाद दिल्ली में विभागों का बंटवारा, प्रवेश वर्मा को PWD, आशीष सूद को गृह मंत्रालय, जानें किसे क्या मिला

दिल्ली में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने रामलीला मैदान में भव्य समारोह में भाजपा विधायक रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद पूरी कैबिनेट के साथ सचिवालय गईं। फिर शाम को यमुना आरती में शामिल हुईं। इसके बाद रात को अपनी कैबिनेट के साथ बैठक की।

वहीं आपको बता दें दिल्ली में मंत्रियों के विभागों बंटवारा हो गया है, CM रेखा गुप्ता ने सामान्य प्रशासन, सेवाएं, वित्त, राजस्व, महिला एवं बाल कल्याण, भूमि एवं भवन, जनसंपर्क, सतर्कता एवं प्रशासनिक सुधार विभाग अपने पास रखे हैं। प्रवेश वर्मा को लोक निर्माण विभाग, विधायी मामले, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, जल, गुरुद्वारा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। आशीष सूद को गृह, बिजली, शहरी विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। मनजिंदर सिंह सिरसा को उद्योग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण और प्लानिंग डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी मिली है । रविंद्र सिंह इंद्राज समाज कल्याण, एससी और एसटी कल्याण, सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। कपिल मिश्रा कानून एवं न्याय, श्रम एवं रोजगार, डेवलपमेंट, कला एवं संस्कृति, भाषा और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंग। पंकज कुमार सिंह स्वास्थ्य, परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments