चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा पुलिस में तैनात तोंद और ज्यादा वजन वाले कर्मचारियों की पहचान की पहचान की जाएगी। इन कर्मचारियों की पहचान करने के बाद उनकी फिटनेस के लिए प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। डीजीपी शत्रुजीत कपूर की ओर से इस बारे में निर्देश जारी किए गए हैं। इनमें तोंद वाले पुलिस कर्मियों की पहचान के लिए 10 दिन का समय दिया जाएगा। इसके बाद उनकी फिटनेस को लेकर 40 दिन का प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। इस प्रोग्राम के तहत तोंद वाले पुलिस कर्मचारियों को अपनी सुबह की दिनचर्या में योग, जिम और दौड़ को शामिल करना होगा।
गुरुग्राम से शुरू हुई पहल
फर्स्ट फेज में गुरुग्राम में इसकी शुरुआत की गई है। इस प्रोग्राम के तहत अधिक वजन वाले या बढ़े हुए पेट वाले पुलिसकर्मियों को अपनी फिटनेस वापस पाने का मौका मिलेगा। तोंद वाले पुलिस कर्मचारियों की पहचान करने के बाद उनके लिए 40 दिन का विशेष शारीरिक प्रशिक्षण की शुरूआत करने को कहा गया है। इसके तहत अब गुरुग्राम में तोंद वाले पुलिस कर्मचारियों की पहचान का कार्य शुरू किया गया है।
हाईकोर्ट भी मांग चुका लिस्ट
जून 2022 में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा और पंजाब दोनों राज्यों के पुलिस महानिदेशक को सभी जिलों के एसपी से तोंद वाले पुलिस कर्मचारियों की सूची मांगने को कहा गया था। इसके बाद कुछ पुलिसकर्मियों को फिटनेस के लिए पुलिस लाइन भेजा गया था, लेकिन इस साल फिर पुलिसकर्मियों को फिटनेस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के निर्देश जारी किए गए।
अनिज विज ने भी दिए थे ऑर्डर
गृह मंत्री रहते हुए अनिल विज ने भी पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को निर्देश दिए थे। विज की ओर से कहा गया था कि जिन पुलिसकर्मियों का वजन बढ़ गया है और लगातार समय के साथ बढ़ता जा रहा है, उनका ट्रांसफर पुलिस लाइन में किया जाए। इन कर्मचारियों को एक्सरसाइज के माध्यम से फिट किया जाए। फिट होने के बाद ही उन्हें फील्ड में लगाया जाए, लेकिन वह अधर में ही लटक गया था। तोंद वाले पुलिस कर्मियों को अकसर अपराधियों का पीछा करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
हरियाणा में तोंद वाले पुलिसकर्मियों की पहचान के लिए अभियान, DGP शत्रुजीत कपूर ने दिए आदेश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on ‘मेरी बीमारी की अफवाह फैला रहे बसपा से निकाले गए लोग’, BSP सुप्रीमो मायावती अपने भतीजे पर कसा तंज
on हाफिज सईद पाकिस्तान में मौजूद, NIA ने कोर्ट को बताया, दो महीने में दूसरी बार गैर-जमानती वारंट जारी
on मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्ड वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार, जल्द जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड
on बच्चों के अपहरण-तस्करी के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट का रुख सख्त, केंद्र और राज्यों को जारी किया नोटिस
on AAP की राष्ट्रीय परिषद बैठक में बड़ा फैसला, अरविंद केजरीवाल फिर चुने गए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक
on हलवारा एयरपोर्ट से नहीं उड़ीं 2 फ्लाइटें, ऑपरेशनल दिक्कत बनी वजह, 100 से ज्यादा पैसेंजर हुए परेशान
on सत्य निकेतन हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत, लगभग 50 साल पुरानी थी बिल्डिंग, बेसमेंट में जमा था पानी
on CM मान ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ का किया उद्घाटन, गुरदास मान और कुलविंदर बिल्ला ने जीता दिल
on दिल्ली मेट्रो ने कंटेंट क्रिएटर्स को ट्रेन की खिड़कियों पर रील्स शूट करने के खिलाफ दी सख्त चेतावनी
on दिल्ली मेट्रो ने कंटेंट क्रिएटर्स को ट्रेन की खिड़कियों पर रील्स शूट करने के खिलाफ दी सख्त चेतावनी
on शिक्षक दिवस के मौके पर आज मोहाली में कार्यक्रम, 75 शिक्षकों को मिलेगा सम्मान, CM मान करेंगे सम्मानित
on अमेरिका में 6 लाख डॉलर की SNAP धोखाधड़ी का आरोप, जालंधर पुलिस ने भारत में छिपे मनजीत बेदी को पकड़ा

