HomeBreaking Newsपड़ोसी के साथ दिल्लगी में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, नींद की...

पड़ोसी के साथ दिल्लगी में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, नींद की गोली देकर पति को जिंदा जलाया

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले पति को नींद की गोलियां देकर बेहोश किया और फिर उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे पति ने सात दिन तक इलाज करने के बाद मौत हो गई।

पड़ोसी से प्रेम संबंध का आरोप

यह घटना उत्तर प्रदेश के बिनौली थाना क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव की है। मृतक की पहचान राजीव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उसकी पत्नी निशा उर्फ नीशू का पड़ोसी विक्रांत के साथ प्रेम संबंध था। राजीव इस रिश्ते का विरोध करता था, जिसे लेकर घर में अक्सर विवाद होता था।

20 जून की रात वारदात को दिया अंजाम

आरोप है कि 20 जून की रात निशा ने पहले राजीव को नींद की गोलियां खिलाकर सुला दिया। इसके बाद उसने अपने प्रेमी विक्रांत को घर बुलाया। दोनों ने मिलकर सो रहे राजीव पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी।

 7 दिन बाद हुई मौत

आग की लपटों में घिरे राजीव की चीखें सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। करीब 80 प्रतिशत तक झुलसे राजीव ने सात दिन तक इलाज के दौरान मौत हो गई।

पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निशा और विक्रांत को गिरफ्तार कर लिया था। शुरुआत में मामला हत्या के प्रयास के तहत दर्ज किया गया था, लेकिन राजीव की मौत के बाद पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धाराएं जोड़ दी हैं। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

Read More

श्री तिरुपति बालाजी पहुंचे रिलायंस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी, परंपरा निभाते हुए कराया मुंडन

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments