HomeBreaking Newsजालंधर में मौसम का तांडव, चलते मोटरसाइकिल पर गिरा पेड़, पिता और...

जालंधर में मौसम का तांडव, चलते मोटरसाइकिल पर गिरा पेड़, पिता और बेटी की मौके पर मौत

रविवार सुबह जालंधर(Jalandhar) में अचानक बदले मौसम ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। तेज आंधी और तूफान के बीच जालंधर छावनी के गांव भोडे सपराए के रहने वाले एक पिता और उनकी 12 वर्षीय बेटी की सड़क हादसे में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे तभी तेज हवाओं के कारण एक बड़ा सा पेड़ उनकी बाइक पर आ गिरा। ये हादसा इतना अचानक हुआ कि उन्हें संभलने या बचने का कोई अवसर नहीं मिला।

जानकारी के मुताबिक, 40 वर्षीय कश्मीर उर्फ बिल्ला रविवार सुबह अपनी बेटी सोनाली के साथ मोटरसाइकिल पर घर से निकले थे। इसी दौरान मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ आंधी शुरू हो गई। रास्ते में एक बड़ा पेड़ तेज हवा का दबाव नहीं सह सका और टूटकर सीधे उनकी मोटरसाइकिल पर गिर पड़ा। पेड़ के भारी वजन के नीचे दोनों बुरी तरह दब गए और गंभीर चोटों के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने की बचाने की कोशिश

हादसे को देखकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पेड़ हटाकर दोनों को बाहर निकालने की पूरी कोशिश की लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

इस दुखद घटना की खबर जैसे ही गांव भोडे सपराए पहुंची वैसे ही पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि, कश्मीर उर्फ बिल्ला मेहनती, सरल स्वभाव और मिलनसार इंसान थे जो अपने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाते थे। उनकी बेटी सोनाली पढ़ाई में प्रतिभाशाली थी और स्कूल के शिक्षकों व गांव के लोगों की प्रिय छात्रा मानी जाती थी।

यह भी पढ़ें : दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय अपने भीतर झांके… पाकिस्तान के कराची वाले झूठ…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments