बिहार के जमुई में नाबालिग युवक-युवती को रास्ते में रोककर लड़की के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। घटना 19 सितंबर की शाम की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर Video Viral होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए पीड़ितों की पहचान की और उनका बयान दर्ज किया। पुलिस ने अब तक तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
मड़वा गांव का बताया जा रहा है मामला
घटना जमुई टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा गांव की बताई जा रही है। Viral Video में बाइक से जा रहे नाबालिग युवक और युवती को कुछ लोग रोककर घेरते नजर आते हैं। युवती वीडियो में हाथ जोड़कर उन्हें जाने देने की अपील करती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान शुरू की। जमुई एसपी विश्वजीत दयाल के मुताबिक, शुरुआती जांच में घटना 19 सितंबर की शाम करीब सात बजे की सामने आई है। वीडियो में छह-सात लोगों के नजर आने की बात कही गई है और इनमें से कुछ की पहचान कर ली गई है।
महिलाओं के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच किसी भी सभ्य समाज की पहचान होती है। यही संस्कार एक सुरक्षित, न्यायपूर्ण और उज्ज्वल समाज की नींव रखते हैं।
बिहार के जमुई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ स्थानीय लोगो द्वारा एक कपल के साथ मारपीट के अलावा…
— NCIB Headquarters (@NCIBHQ) September 21, 2026
तीन युवकों की गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान मड़वा गांव के रहने वाले मिथिलेश, प्रमोद और गोलू को गिरफ्तार किया गया है। तीनों की उम्र करीब 24 से 26 वर्ष के बीच बताई गई है। पुलिस अब वीडियो में नजर आ रहे अन्य लोगों की पहचान और घटना में उनकी भूमिका की जांच कर रही है। एसपी ने बताया कि घटना के समय किसी व्यक्ति की ओर से औपचारिक शिकायत नहीं दी गई थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने खुद मामले का संज्ञान लिया और पीड़िता तक पहुंचकर उसका बयान दर्ज किया।
Read More
छात्रों के आगे IIT बॉम्बे प्रशासन को झुकना पड़ा, 18 मांगें की मंजूर, प्रोफेसर सस्पेंड

