अमेरिका में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के प्रशासन से जुड़ा एक नया डिजिटल ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क शुरू होने जा रहा है। व्हाइट हाउस ने ‘ट्रंप टीवी’ के लॉन्च की घोषणा की है। बताया गया है कि इस प्लेटफॉर्म पर प्रशासन से संबंधित सामग्री को 24 घंटे प्रसारित किया जाएगा।
ट्रंप ने रखी अपनी बात
‘ट्रंप टीवी’ की घोषणा ऐसे समय हुई है जब अमेरिकी मीडिया और व्हाइट हाउस के बीच कवरेज को लेकर विवाद की खबरें सामने आती रही हैं। कुछ मीडिया संस्थानों की ओर से ट्रंप की कवरेज के बहिष्कार की बातों पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रतिक्रिया दी। ट्रंप ने कहा कि उन्हें मीडिया संस्थानों के बहिष्कार की खबरों की चिंता नहीं थी, क्योंकि उनके अनुसार ऐसा वास्तव में हुआ ही नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रेस की कुछ जिम्मेदारियां होती हैं और इसी संदर्भ में उन्होंने व्हाइट हाउस की ओर से कुछ मीडिया आउटलेट्स पर लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लेख किया।
IT'S LIVE. 📺🦅
TRUMP TV IS STREAMING NOW. 24/7, updated in real time, with top past moments, announcements, and the latest and greatest from the administration all in one place.
Not every big moment has made it on your tv, now it can.
📲 https://t.co/3KwWkBZ69m pic.twitter.com/g4v7n2J04s
— The White House (@WhiteHouse) September 21, 2026
ट्रंप ने गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियां
ट्रंप ने अपने बयान में अपने प्रशासन के कामकाज का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने चुनाव में बड़ी जीत हासिल की और उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन ने आठ युद्ध खत्म किए हैं और अमेरिका के इतिहास के सबसे अच्छे आर्थिक आंकड़े सामने आए हैं। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि 21 ट्रिलियन डॉलर की राशि अमेरिका में आने वाली है और उनके मुताबिक यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। साथ ही यह भी कहा कि हमने जो किया है, वैसा किसी ने कभी नहीं किया है।
ईरान को लेकर भी दिया बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान का जिक्र करते हुए कहा कि वहां परमाणु हथियार नहीं होंगे। उन्होंने ईरान की मौजूदा स्थिति को खराब बताते हुए कहा कि इस मुद्दे पर उसी दिन उनकी बैठकें प्रस्तावित हैं। ट्रंप ने मीडिया कवरेज को लेकर शिकायत करते हुए कहा कि उन्हें अपने काम के बारे में सकारात्मक खबरें कम ही मिलती हैं और रिपोर्टिंग में नकारात्मकता अधिक रहती है।
Read More
23 सितंबर से ईरान की एयरलाइंस हो सकती हैं बंद, अमेरिका ने दी चेतावनी

