The Traitors Season 2 Trailer Released: करण जौहर के फेमस रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ के सीजन 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। भरोसे, धोखे और साजिश से भरपूर यह थ्रिलर रियलिटी शो 13 अगस्त से दर्शकों का मनोरंजन करेगा। जैसलमेर के शाही सूर्यगढ़ पैलेस में सेट इस शो में करण जौहर एक बार फिर गेम के मास्टरमाइंड की भूमिका में नजर आएंगे।
करण के साथ दिखेगा रहस्यमयी ‘बू’
सीजन 2 में करण जौहर के साथ उनका एक रहस्यमयी नया साथी ‘बू’ भी नजर आएगा। ‘बू’ खिलाड़ियों के लिए ‘बुरी खबर’ लेकर आएगा, जिससे इस बार गेम का रोमांच और सस्पेंस पहले से ज्यादा बढ़ने वाला है। शो को लेकर पहले से ही फैंस के बीच काफी बज बना हुआ है और ट्रेलर सामने आने के बाद दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
the game is set 👀 trust…if you dare #TheTraitorsOnPrime, New Season with New Episodes Every Thursday, Aug 13#KaranJohar @AdarPoonawalla @apoorvamehta18 @NehaNeha5 @aneeshabaig #NishantNayak #NeerajShetty @Dharmatic_ pic.twitter.com/P3oiyoZEph
— prime video IN (@PrimeVideoIN) August 7, 2026
21 सेलिब्रिटीज के बीच होगा मुकाबला
खिताब और भारी-भरकम इनामी राशि जीतने के लिए इस सीजन में अलग-अलग क्षेत्रों से 21 मशहूर सेलिब्रिटी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें मुनव्वर फारुकी, अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, श्वेता तिवारी, क्रिस्टल डिसूजा, रणवीर बराड़, दलीप ताहिल, शाहनील गिल और शालिनी पासी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। सभी खिलाड़ियों को गेम में टिके रहने के लिए एक-दूसरे को मात देनी होगी।
इनोसेंट्स और ट्रेटर्स के बीच जंग
शो के ट्रेलर में करण जौहर कहते हैं, ‘यह महल सपने जैसा लगता है और मैं उस सपने को बुरे सपने में बदलने का इंतजार नहीं कर सकता।’ इस सीजन में खिलाड़ियों को सीक्रेट गठजोड़, मुश्किल टास्क और टावर में होने वाले ‘मर्डर’ जैसी चुनौतियों का सामना करना होगा।
ट्रेटर्स को पहचानना होगा मुश्किल
गेम में इनोसेंट्स को खुद बाहर होने से पहले ट्रेटर्स की पहचान करनी होगी। वहीं ट्रेटर्स की कोशिश अपनी असली पहचान छिपाकर इनोसेंट्स को गेम से बाहर करने की होगी। ऐसे में भरोसा कायम रखना और सही खिलाड़ी पर शक करना इस खेल की सबसे बड़ी चुनौती होगी।
खुद भी हैरान हुए करण जौहर
सीजन 2 के अनुभव को लेकर करण जौहर ने बताया कि इस बार खिलाड़ी पहले से ज्यादा चालाक और रणनीति के साथ महल में पहुंचे हैं। गेम के दौरान दोस्तियों को टूटते और भरोसे को शक में बदलते देखकर करण खुद भी कई बार हैरान रह गए।
13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग
धर्माटिक एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया गया ‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2 भारत में 13 अगस्त से सिर्फ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। शो के नए एपिसोड हर गुरुवार को रिलीज किए जाएंगे।
Read More:

