HomeBreaking Newsतमिलनाडु सरकार ने शुरू की नई योजना, हर नवजात को मिलेगी 1...

तमिलनाडु सरकार ने शुरू की नई योजना, हर नवजात को मिलेगी 1 ग्राम सोने की अंगूठी

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने नवजात बच्चों के लिए एक नई कल्याणकारी योजना का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने घोषणा की है कि राज्य के सरकारी अस्पतालों और सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में जन्म लेने वाले हर बच्चे को 1 ग्राम सोने की अंगूठी उपहार के रूप में दी जाएगी।

22 जून के बाद जन्मे बच्चों को मिलेगा लाभ

तमिलनाडु सरकार के अनुसार योजना का औपचारिक शुभारंभ 15 सितंबर, पूर्व मुख्यमंत्री सी.एन. अन्नादुरई की जयंती पर होगा। हालांकि, इसे 22 जून 2026 से प्रभावी माना जाएगा। इसका मतलब है कि अगर 22 जून के बाद कोई भी बच्चा सरकारी अस्पताल में जन्म लेता है, तो उस इस के पात्र माना जाएगा।

इस योजना का बजट 755 करोड़ रुपये

राज्य सरकार ने इस योजना के लिए करीब 755.83 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने स्वास्थ्य और वित्त विभाग को पारदर्शी व्यवस्था के साथ योजना लागू करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सभी पात्र परिवारों तक इसका लाभ समय पर पहुंच सके।

तमिल परंपरा से प्रेरित है योजना

‘थाई ममन गोल्ड रिंग स्कीम’ तमिल समाज की पारंपरिक ‘थाई मामन सीर’ परंपरा से प्रेरित है। इस परंपरा में नवजात शिशु को उसका मामा आशीर्वाद स्वरूप सोने का पहला उपहार देता है। अब राज्य सरकार इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हर नवजात को यह उपहार देगी। योजना को लागू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग जल्द ही सोने की अंगूठियों की खरीद और गुणवत्ता जांच की प्रक्रिया शुरू करेगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 15 सितंबर से पहले वितरण की पूरी व्यवस्था तैयार कर ली जाए।

Read More

साउथ के मशहूर डायरेक्टर के.भाग्यराज का निधन, CM विजय और रजनीकांत ने दी श्रद्धांजलि…

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments