HomeBreaking Newsरियाद एयरपोर्ट पर हूतियों का हमला, 1 की मौत, कई शहरों में...

रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों का हमला, 1 की मौत, कई शहरों में अलर्ट, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमले से दहल गया। ताजा हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत और 11 लोगों के घायल होने की खबर है। हमले के बाद सऊदी अरब के कई शहरों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। भारतीय दूतावास ने भी अपने नागरिकों को सतर्क रहने और रियाद एयरपोर्ट से दूर रहने की सलाह दी है।

टर्मिनल-4 को बनाया निशाना

सऊदी की अगुवाई वाले संयुक्त बल ने बताया कि हूतियों ने किंग खालिद एयरपोर्ट के टर्मिनल 4 पर मिसाइल से हमला किया। एयरपोर्ट के आसपास कई मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही दक्षिणी सऊदी अरब में भी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। रियाद एयरपोर्ट पर लगातार हो रहे हमलों से सऊदी अरब की सुरक्षा चिंताएं और बढ़ गई हैं।

पहले हमले में 13 लोगों की मौत

इससे पहले हूती विद्रोहियों के हमले में 13 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। मृतकों में भारत, बांग्लादेश, फलस्तीन, अमेरिका, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया और सूडान के नागरिक शामिल थे। हूती विद्रोहियों ने इन हमलों को सऊदी अरब से बदला लेने की कार्रवाई बताया है।

हैदराबाद के भारतीय नागरिक की भी मौत

पहले हुए हमले में जान गंवाने वालों में हैदराबाद का रहने वाला एक भारतीय नागरिक भी शामिल था। भारतीय दूतावास ने उसकी मौत की पुष्टि करते हुए कहा, ”हम मृतक के परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। हम परिवार के संपर्क में हैं और पार्थिव शरीर को जल्द भारत भेजने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।”

भारत ने हमले की कड़ी निंदा की

आम नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए हमले की भारत ने कड़ी निंदा की है। भारतीय दूतावास ने कहा कि वह रियाद हवाई अड्डे पर हुए इस कायरतापूर्ण हमले पर लगातार नजर रख रहा है और घायलों की स्थिति जानने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।

विदेश मंत्रालय ने बताया पूरी तरह अस्वीकार्य

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि खाड़ी देश में आम नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे पर बार-बार किए जा रहे हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं और इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “हम पिछले कुछ दिन में रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बार-बार किए गए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। इनमें 10 अक्टूबर को किया गया कायरतापूर्ण हमला भी शामिल है, जिसमें लोगों की जान गई, कई लोग घायल हुए और संपत्ति को नुकसान पहुंचा।”

मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना

विदेश मंत्रालय ने आगे कहा, “हम मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।” लगातार हो रहे हमलों के बीच सऊदी अरब के कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Read More:

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ झमाझम हुई बारिश, तापमान गिरने के बाद होने लगा ठंड का अहसास

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments