मुंबई में एक बार फिर ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना(Rihanna) की मौजूदगी ने खूब चर्चा बटोरी। उन्हें अंबानी परिवार की ओर से उनके घर पर खास लंच के लिए आमंत्रित किया गया जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ। इस मौके पर ईशा अंबानी, श्लोका अंबानी, राधिका मर्चेंट, अनंत अंबानी भी मौजूद रहे।
यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं थी, बल्कि इसमें भारतीय परंपरा की झलक भी साफ नजर आई। अंबानी निवास को फूलों और पारंपरिक सजावट से सजाया गया था, जिससे माहौल बेहद खास बन गया। इस दौरान रिहाना को घर के मंदिर में पूजा करते हुए भी देखा गया, जिसने इस मुलाकात को अलग पहचान दी।
भारत में Fenty Beauty ब्रांड ने ली एंट्री
इस दौरे का संबंध एक बड़े कारोबारी कदम से भी था। Reliance Retail के जरिए भारत में Fenty Beauty की आधिकारिक एंट्री हुई है। अब यह ब्रांड रिलायंस के ब्यूटी प्लेटफॉर्म Tira और ग्लोबल रिटेलर Sephora पर उपलब्ध होगा। इसे भारत के तेजी से बढ़ते प्रीमियम ब्यूटी मार्केट में एक अहम कदम माना जा रहा है।
-1777276082436.jpg)
रिहाना का स्टाइल बना चर्चा
इवेंट के दौरान रिहाना का स्टाइल भी चर्चा का केंद्र रहा। उन्होंने ‘Mugler Fall 2026’ कलेक्शन का आउटफिट पहना, जिसमें चार्ट्र्यूज़ शेड का टॉप और लेदर स्कर्ट शामिल थी। आफ्टर-पार्टी में उन्होंने ब्लैक फिट-एंड-फ्लेयर ड्रेस में आकर एक अलग ही अंदाज दिखाया, जो सभी लोगों केी नजरों को खींच लेने वाला था।


