HomeBreaking NewsPM मोदी की इटली दौरे को प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा ऐतिहासिक, सोशल...

PM मोदी की इटली दौरे को प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा ऐतिहासिक, सोशल मीडिया पर साझा की वीडियो

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इटली यात्रा को भारत-इटली संबंधों के लिए “ऐतिहासिक दिन” बताया है। इस बीच रोम में संयुक्त प्रेस बयान के दौरान मेलोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करना उनके लिए सम्मान और खुशी की बात है। मेलोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 से भारत का नेतृत्व कर रहे हैं, लेकिन यह उनकी इटली की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले किसी भारतीय प्रधानमंत्री की द्विपक्षीय इटली यात्रा वर्ष 2000 में हुई थी, यानी करीब 26 साल पहले।

मेलोनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी साझा किया। उन्होंने लिखा कि भारत और इटली के रिश्ते अब निर्णायक दौर में पहुंच चुके हैं। मेलोनी ने कहा कि हाल के वर्षों में दोनों देशों के संबंध अभूतपूर्व गति से आगे बढ़े हैं। उन्होंने इसे सिर्फ दोस्ती नहीं बल्कि स्वतंत्रता, लोकतंत्र और साझा भविष्य की सोच पर आधारित विशेष रणनीतिक साझेदारी बताया।

रोम में भारतीय समुदाय से मिले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इटली में भारतीय समुदाय द्वारा किए गए स्वागत पर आभार जताया। अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में रोम पहुंचे PM मोदी ने कहा कि इटली में बसे भारतीयों ने उनका बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह इटली में भारतीय समुदाय के स्नेह और अपनापन से अभिभूत हैं। उन्होंने भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि वे भारत और इटली के रिश्तों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Read More

63 हजार के प्रीमियम हेडफोन की लॉन्चिंग के साथ मार्केट में सोनी का धमाका, जानें क्या है इसके खास फीचर…

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments