HomeBreaking Newsलिफ्ट देकर बाइक पर बैठाया, फिर पीछे से मार दी गोली...महीने भर...

लिफ्ट देकर बाइक पर बैठाया, फिर पीछे से मार दी गोली…महीने भर पुराने विवाद का खौफनाक अंत

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रविवार सुबह एक सनसनीखेज हत्याकांड से दहशत फैल गई। सुबह करीब 7:30 बजे बाइक पर सवार परिचितों ने एक युवक की चलती बाइक पर पीछे से गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान इकलास के रूप में हुई है। गोली लगते ही इकलास गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और इलाके को सील कर दिया।

लिफ्ट मांगकर बाइक पर बैठा था इकलास

मृतक के भाई साहिल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह इकलास घर से नीचे आया था। उसी समय वहां से गुजर रहे उसके परिचित अय्यू और अलीम से उसने लिफ्ट मांगी और उनकी बाइक पर बैठ गया। आरोप है कि रास्ते में चलती बाइक पर अलीम ने अचानक पीछे से इकलास को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि लहूलुहान इकलास सड़क पर पड़ा रहा। राहगीरों और परिजनों की मदद से पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

एक महीने पुराने विवाद से जुड़ा है हत्या का तार

साहिल ने पुलिस को बताया कि इस हत्या की जड़ें करीब एक महीने पुराने विवाद से जुड़ी हैं। लगभग एक माह पूर्व अय्यू और अलीम ने इकलास पर पिस्तौल तान दी थी, लेकिन उस समय ‘जावेद भाई’ नामक व्यक्ति ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। परिवार का मानना था कि समझौता होने के बाद रंजिश खत्म हो चुकी है, लेकिन आरोपियों ने धोखे से लिफ्ट देकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया।

पुलिस ने मुख्य आरोपी अलीम को किया गिरफ्तार

वारदात के बाद निशातपुरा थाना पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और चश्मदीदों से पूछताछ शुरू की। थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मर्ग कायम किया और मुख्य आरोपी अलीम को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और एक महीने पुराने विवाद तथा इस हत्याकांड के आपसी कनेक्शन की गहन जांच में जुटी है, ताकि वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का भी खुलासा हो सके।

 

READ MORE: लगातार 5 दिन बंद रह सकते हैं बैंक! 26 सितंबर से पहले निपटा लें जरूरी काम, SBI ने जारी की चेतावनी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments