डेरा बाबा नानक में नगर परिषद चुनाव की वोटिंग के बाद नतीजों का भी एलान हो गया है. डेरा बाबा नानक में 13 वार्डों में से 9 में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है. जबकि 4 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई है. वहीं बीजेपी का कोई भी प्रत्याशी जीत हासिल नहीं कर सका. नगर परिषद चुनाव में जीत के बाद AAP कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह है. वहीं जीत के बाद AAP नेताओं ने चुनाव नतीजों के लिए जनता का आभार जताया. वहीं तरनतारन के 25 वार्डों में से 7 में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत हुई है. जबकि 14 निर्दलीय और कांग्रेस के 3 उम्मीदवारों ने चुनाव में जीत हासिल की है. बता दें कि तरनतारन में कुल 25 वार्ड थे जहां करीब 56 हजार 600 मतदाओं ने वोट डाले. जबकि वार्ड नंबर 3 पर 4 मार्च को वोटिंग होगी.
नगर परिषद चुनाव के नतीजों का एलान, डेरा बाबा नानक में AAP की बड़ी जीत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on कन्नौज में दिल दहला देने वाली वारदात, अफेयर के शक में पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया
on पंचकूला स्कूल में हमले की शिकार बच्ची PGI से डिस्चार्ज, कक्षा 3 के छात्र ने पत्थरों से किया था हमला
on Ayodhya Deepotsav: आज अयोध्या जाएंगे CM योगी, परखेंगे दीपोत्सव की तैयारियां, जानें पूरा कार्यक्रम
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…

