HomeBreaking Newsबदरीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, सर्च ऑपरेशन शुरू!

बदरीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, सर्च ऑपरेशन शुरू!

उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है, जहां बदरीनाथ धाम से फाटा की ओर जा रहा एक हेलिकॉप्टर अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह हादसा जोशीमठ के पास स्थित हाथी पहाड़ के पीछे चायी गांव के इलाके में होना बताया जा रहा है। हेलिकॉप्टर की लोकेशन अचानक रडार से गायब हो जाने के बाद तुरंत हरकत में आए स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन (SDRF/NDRF) की टीमों ने बड़े पैमाने पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

ट्रांस भारत कंपनी का था हेलिकॉप्टर

लापता हुआ यह हेलिकॉप्टर ‘ट्रांस भारत’ कंपनी का बताया जा रहा है। हालांकि, घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी समाचार लिखे जाने तक हेलिकॉप्टर का मलबा बरामद नहीं हो सका है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद हेलिकॉप्टर से संपर्क पूरी तरह टूट गया था, जिसके बाद अधिकारियों को इसके दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका जताई गई और तुरंत खोज अभियान शुरू किया गया।

दो हेलिकॉप्टर तलाश में तैनात

लापता विमान की सटीक लोकेशन ट्रेस करने के लिए चलाए जा रहे इस सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में दो अन्य हेलिकॉप्टरों की भी मदद ली जा रही है। ये दोनों हेलिकॉप्टर जोशीमठ, हाथी पहाड़ और चायी गांव के आसपास के दुर्गम इलाकों में लगातार सर्चिंग कर रहे हैं। हालांकि, क्षेत्र में खराब मौसम, घने बादलों और कम दृश्यता (विजिबिलिटी) की वजह से रेस्क्यू टीमों को हेलिकॉप्टर और उसके मलबे तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यात्रियों की स्थिति और संख्या पर जानकारी का इंतजार

दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर में कुल कितने यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे तथा उनकी वर्तमान स्थिति क्या है, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि सामने नहीं आई है। स्थानीय पुलिस, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले घटनास्थल की सटीक लोकेशन का पता लगाने और मलबे की तलाश करने में जुटी हुई हैं ताकि प्रभावितों तक तत्काल राहत पहुंचाई जा सके।

 

READ MORE: ईडन पार्क में ग्लेन फिलिप्स का तूफान, न्यूजीलैंड ने भारत के सामने खड़ा किया 260 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments