बिहार विधानसभा के पांच दिवसीय मानसून सत्र का सोमवार को आगाज हुआ। पहले दिन सदन में नवनिर्वाचित सदस्यों का मनोनयन, अलग-अलग समितियों के गठन और शोक प्रस्तावों समेत कई महत्वपूर्ण काम पूरे किए गए। इस दौरान वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पहला अनुपूरक बजट पेश किया, जिसका आकार 87 हजार करोड़ रुपये रखा गया है।
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने लिया विधानसभा अध्यक्ष का आशीर्वाद
सत्र शुरू होने से पहले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने कहा कि विधानसभा और विधान परिषद में मंत्री के रूप में उनका यह पहला दिन है, इसलिए वह अध्यक्ष का आशीर्वाद लेने पहुंचे। निशांत कुमार ने प्रेम कुमार को अनुभवी जनप्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उनके पिता के साथ भी उनके लंबे समय से अच्छे संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे वरिष्ठ नेता के मार्गदर्शन में काम करना उनके लिए सम्मान की बात है। वहीं, विधान परिषद में उनके जन्मदिन के अवसर पर सदस्यों ने उनका विशेष स्वागत भी किया।
आइए जानते हैं कि राज्य और केंद्रीय परियोजनाओं के लिए कितना धन दिया गया –
केंद्रीय प्रायोजित योजनाएं
-
₹9,335.35 करोड़ – विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन
-
₹1,359.72 करोड़ – पीएम पोषण (मिड-डे मील)
-
₹1,150 करोड़ – आयुष्मान भारत
-
₹680 करोड़ – प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
-
₹3,342.12 करोड़ – मनरेगा
-
₹2,100.11 करोड़ – अमृत 2.0
-
₹3,308.69 करोड़ – इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन
-
₹2,780.94 करोड़ – सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0
-
₹2,732 करोड़ – सर्व शिक्षा अभियान
राज्य परियोजनाओं किया गया बजट पेश
-
₹1,056.44 करोड़ – लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन
-
₹952 करोड़ – पटना मेट्रो
-
₹927 करोड़ – मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल निर्माण
-
₹850.15 करोड़ – मुख्यमंत्री ग्राम सड़क उन्नयन योजना
-
₹700 करोड़ – बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी
-
₹500 करोड़ – स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना
-
₹940 करोड़ – पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति
-
₹6,710.93 करोड़ – मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना
-
₹3,665 करोड़ – बड़ी सड़क एवं पुल परियोजनाएं
-
₹1,147.84 करोड़ – दिव्यांग सामाजिक सुरक्षा पेंशन
-
₹649.85 करोड़ – मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना
Read More
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, कुकर के अंदर से 4 किलो IED बरामद

