HomeBreaking Newsजम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, कुकर के अंदर से...

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, कुकर के अंदर से 4 किलो IED बरामद 

जम्मू-कश्मीर(Jammu and Kashmir) के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिखाया है। इस घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) के दौरान मंगनीपोरा गांव के बागों में प्रेशर कुकर के अंदर छिपाकर रखा गया करीब 4 किलो वजनी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किया गया। यह कार्रवाई 27 असम राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने की है। विस्फोटक मिलने के बाद पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। फिलहाल पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षा एजेंसियां मामले की आगे जांच कर रही हैं।

यह बरामदगी ऐसे समय में हुई है जब जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल आतंकवाद के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। हाल के दिनों में कई संवेदनशील इलाकों में सर्च ऑपरेशन तेज किए गए है ताकि आतंकियों की गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सके और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर का एनकाउंटर

इस कार्रवाई से कुछ दिन पहले शोपियां जिले में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली थी। सर्विलांस कैमरों से मिली जानकारी के आधार पर आतंकियों की मौजूदगी का पता लगाया गया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन शुरू किया। मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का A++ श्रेणी का कमांडर ज़ाकिर गनाई मारा गया। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, वह कुलगाम का रहने वाला था और वर्ष 2024 से इस आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ था। दक्षिण कश्मीर में सक्रिय संगठन के प्रमुख सदस्यों में उसकी गिनती होती थी।

सुरक्षा एजेंसियां रख रही हैं कड़ी नजर

शोपियां लंबे समय से सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील इलाका माना जाता है क्योंकि यह दक्षिण कश्मीर को मध्य कश्मीर और पीर पंजाल क्षेत्र से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। इसी कारण सुरक्षा बल यहां लगातार निगरानी और अभियान चलाते रहते हैं। अधिकारियों का कहना है कि आतंकवादी गतिविधियों को रोकने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें : धनबाद में कोयला माफिया पर CISF का बड़ा एक्शन, 3 हफ्तों में 1 करोड़ का माल जब्त…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments