इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 65वें मुकाबले में बुधवार (20 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में KKR के गेंदबाजों के सामने मुंबई इंडियंस के बड़े-बड़े धुरंधर फ्लॉप हो गए।
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया यह मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ‘करो या मरो’ वाला मुकाबला था। टॉस जीतकर KKR के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले गेंदबाजी करते हुए KKR के गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया। कोलकाता के गेंदबाजों के सामने मुंबई इंडियंस की टीम महज 147 रन ही बना पाई, जिसके बाद कोलकाता ने 7 गेंद शेष रहते हुए आसानी से यह मुकाबला जीत लिया।

KKR के गेंदबाजों के सामने MI के बड़े-बड़े धुरंधर फ्लॉप
कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों के सामने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या जैसे मुंबई के सारे धुरंधर फ्लॉप साबित हुए। मुंबई के बल्लेबाजों ने जैसे-तैसे टीम के स्कोर को 147 तक पहुंचाया। मुंबई की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कॉर्बिन बॉश ने 18 गेंद में सर्वाधिक 32 रनों की पारी खेली।
![]()
हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा के बीच 43 रनों की पार्टनरशिप
एक समय मुंबई इंडियंस की पारी की दौरान बारिश आ गई, उस वक्त MI का स्कोर 8 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 57 रन था। जिसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने पारी को संभाला और दोनों के बीच 43 रनों की पार्टनरशिप हुई लेकिन हार्दिक पांड्या 27 गेंदों का सामना करते हुए 26 रन पर आउट हो गए, वहीं तिलक वर्मा ने 20 रनों की पारी खेली।

सूर्यकुमार यादव को बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत तो अच्छी मिली लेकिन वह महज 15 रन ही बना पाए, उनकी इस पारी में 2 चौके और एक छक्का भी शामिल है, वहीं रोहित शर्मा भी KKR के गेंदबाजों के सामने फ्लॉप नजर आए और 15 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए गेंदबाजी करते हुए सौरभ दुबे, कैमरून ग्रीन और कार्तिक त्यागी ने दो-दो विकेट झटके, जबकि सुनील नरेन को 1 सफलता हासिल हुई, हालांकि उनकी गेंदबाजी के सामने मुंबई के बल्लेबाज जूझते नजर आए। सुनील नरेन ने गेंदबाजी करते हए 4 ओवरों में महज 13 रन दिए।

